
भोपाल यशो: लोकसभा के चुनाव (Lok Sabha Election) के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गई। परिणाम क्या आयेंगे ये तो चार जून को ही पता चल पाएगा. लेकिन वोटिंग के अगले दिन ही कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लग गया है। शिवपुरी (Shivpuri) के पूर्व विधायक हरि वल्लभ शुक्ला (Hari Vallabh Shukla) और गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी (BJP)की सदस्यता ले ली है। न्यू ज्वाइनिंग प्रदेश प्रभारी डां. नरोत्तम मिश्रा ने हरिवल्लभ शुक्ला एवं गौरव शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को bjp की सदस्यता प्रदान की । MP के CM Dr.Mohan Yadaw ने सभी को भाजपा का दुप्पटा पहनाया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी उपस्थित थे।






