छिंदवाड़ा में आदिवासी भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा
देवरावेन भलावी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की
Chhindwara 24 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष देवरावेन भलावी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा जिले में गरीब और अशिक्षित आदिवासियों की भूमि का अवैध कन्वर्जन, बेनामी लेनदेन और धोखाधड़ी का काम तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भूमाफियाओं का सक्रिय गिरोह आदिवासी जमीनों पर कब्जा कर रहा है, जिससे लोगों के अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।
भलावी ने कहा कि यह गतिविधि मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता, 1959 (MPLRC), एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 और बेनामी संपत्ति लेनदेन (निषेध) अधिनियम 1988 (संशोधन 2016) का सीधा उल्लंघन है।
कानूनी और न्यायिक पहलू
भलावी ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होना आवश्यक है। उनका कहना है कि
-
आदिवासी भूमि के अवैध अधिग्रहण और बेनामी बिक्री पर रोक लगाई जाए,
-
भूमाफियाओं के गिरोह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो,
-
और आदिवासियों की जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/satna-panna-news-6295474



