मध्यप्रदेशसिवनी

राष्ट्र एवं समाज निर्माण में महिलाओं की अग्रणी भूमिका

सिवनी में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम संपन्न

Seoni 31 October 2025

सिवनी यशो:-विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन एवं सरस्वती शिक्षा परिषद् महाकोशल प्रांत, जबलपुर की योजना अनुसार ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु/उच्च माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज, सिवनी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

सिवनी के सरस्वती विद्यालय में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण।
राष्ट्र एवं समाज निर्माण में महिलाओं की अग्रणी भूमिका

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती, ऊं एवं भारत माता पूजन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती मंजु कौशल , कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अनामिका अग्रवाल (जिंदल हॉस्पिटल) तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती कल्पना मिश्रा (सदस्य विवेकानंद बाल कल्याण समिति), श्रीमती अमिता पटेल (मुख्य वक्ता) और श्रीमती सरिता आंधवान (विभाग संयोजिका, सप्तशक्ति छिंदवाड़ा विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

  • अतिथि स्वागत विद्यालय की दीदियों ने तिलक-चंदन वंदन, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।

  • सप्तशक्ति संगम संयोजिका श्रीमती सविता विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना देते हुए नारी शक्ति जागरण, पंचपरिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

  • विद्यालय की छात्राओं अंबिका सराठे, अदिति घोडेश्वर एवं नव्या सोनकेशरिया ने “नवयुग का नवविचार आया” गीत प्रस्तुत किया।

  • मुख्य वक्ता श्रीमती अमिता पटेल ने कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण के प्रति भारतीय दृष्टि पर विचार रखे, वहीं श्रीमती सरिता आंधवान ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

  • श्रीमती कल्पना मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संस्कार और समाज का संदेश

विद्यालय की छात्राओं ने “संस्कारों का महत्व” विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की।
आचार्या श्रीमती विभा परमार ने राष्ट्रीय संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी के विजेताओं माताओं को सम्मानित किया।
“हम ही मातृ शक्ति हैं” देशभक्ति गीत की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

विशिष्ट मातृशक्ति —

श्रीमती हरकन बाई बघेल,श्रीमती कमल चौधरी, श्रीमती मनोरमा शर्मा एवं

श्रीमती सुरेखा बिनबार का सम्मान शाल एवं श्रीफल से किया गया।

सिवनी के सरस्वती विद्यालय में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण।
राष्ट्र एवं समाज निर्माण में महिलाओं की अग्रणी भूमिका

भारत माता,

रानी दुर्गावती,

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वेश में सुसज्जित मातृशक्ति द्वारा देशभक्ति संदेश प्रस्तुत किया गया।

अंतिम चरण

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अनामिका अग्रवाल एवं

मुख्य अतिथि श्रीमती मंजु कौशल ने अपने उद्बोधन में नारी के सप्त गुणों का वर्णन करते हुए नारी को नारायणी स्वरूपा बताया।

अंत में जिला संयोजिका श्रीमती वीणा पांडे ने आभार व्यक्त कर सभी को राष्ट्र एवं समाज सेवा का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कीर्ति ठाकुर दीदी ने किया।

मुख्य विषय

“राष्ट्र तथा समाज निर्माण में महिलाओं की अग्रणी भूमिका”
यह आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास,

संस्कार और राष्ट्र सेवा की भावना को जाग्रत करने की दिशा में एक प्रेरक पहल रहा।

https://www.instagram.com/reel/DQZT79RDKEs/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!