सिवनी यशो:- जेस परिवार के तत्वथान में आयोजित लेदर बाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सिवनी के उथव प्रसाद डहेरिया , भरतलाल ब्रह्मे, आसिफ लाल और जैस परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे । प्रतियोगिता का पहला मैच जैस ब्लू और एडवोकेट सीनियर के बीच खेला गया जिसमें जैस ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया निर्धारित 20 ओवर के मैच में जैस ब्लू ने 177 रन बनाए जिसमे सर्वाधिक स्कोर बलधर यादव ने 69 रन 36 बाल पे और योगेश गढ़पाले ने 46 रन 35 बाल पे बनाए । जवाबी पारी खेलने उतरी ऐडवोकेट सीनियर 123 रनो पे सिमट गई एडवोकेट सीनियर की तरफ से सर्वाधिक स्कोर नीरज ठाकुर ने 34 रन का योगदान दिया । जैस ब्लू की ओर से मनीष चौरसिया ने 5 और अरुण यादव जी ने 2 विकेट हासिल किए । *मैच में मैन ऑफ द मैच मनीष चौरसिया को प्रदान किया गया* । मैच में निर्णायक की भूमिका सुनील सिंग और एडवोकेट अमित राजा यादव ने निभाई । वही ऑनलाइन स्कोरिंग में आदि सरनागत रहे । टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण गौतम डिजिटल के माध्यम से यूट्यूब लाइव किया जा रहा है ।
प्रतियोगिता के आयोजक अरुण यादव जी ने बताया कि कल सोमवार को पहला मैच सुबह 9 बजे एमसीजी गोपालगंज और एडवोकेट जूनियर और दूसरा मैच जैस ब्लू और शाइनिंग स्टार के बीच दोपहर 1 बजे से मैच खेला जाएगा । सभी खेल प्रेमियों से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर प्रतियोगिता को सफल बनाएं ।




