WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विकसित भारत संकल्प यात्रा से आमजनों को मिले व्यापक लाभ – आलोक

सिवनी के मैली एवं बरघाट के आमगढ़ में शामिल हुये भाजपा जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी

सिवनी यशो:- केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिये जिले में 16 दिसंबर से प्रारंभ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा में सिवनी विकासखंड की यात्रा ग्राम पंचायत मैली पहुँची जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, भाजपा संगठन की ओर से यात्रा के जिला प्रभारी जयदीप सिंह चौहान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी, सरपंच आसिफ जरदारी, विनीश दुबे सुंदर सनोडिया एवं यात्रा के लिये नियुक्त शासकीय अमला शामिल हुआ । उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने कन्या पूजन के साथ यात्रा का स्वागत किया एवं ग्रामीणो को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी तथा ग्रामीणों से कहा कि जो भी व्यक्ति किसी योजना से वंचित रह गया है वह इस यात्रा के माध्यम से लाभ आवश्य प्राप्त करें ।
इसी प्रकार विकसित भारत संकल्प यात्रा बरघाट जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमागढ़ पहुँची जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, जयदीप सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मीना बिसेन, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती गोमती ठाकुर, डां. अभिजीत चौहान बरघाट जनपद अध्यक्ष श्रीमती आभा रांहगडाले , बरघाट मंडल अध्यक्ष विवेक बिसेन, जितेन्द्र राहांगडाले एवं शासकीय अमला उपस्थित रहा ।
बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने समस्त ग्रामीणों को समझाया कि भारत सरकार की योजनाओं के संबंध में यात्रा के दौरान जानकारी दी जा रही है इस जानकारी के आधार पर हर वह पात्र व्यक्ति जो योजना का लाभ ले सकता है आवश्य प्राप्त करें । योजना का लाभ लेने से एक व्यक्ति लाभांवित नहीं होता उसके माध्य्रम से वह भारत के विकास की एक इकाई को पूर्ण करता है विकसित भारत का निर्माण हर छोटी छोटी इकाई के माध्यम से सुनिश्चित होता है और इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!