मध्यप्रदेशसिवनी

सरपंच सचिव की मनमानी से मछुआ सहकारी समिति को लाखो रूपये का नुकसान

सहकारी समिति ने तालाब में पाली थी मछलियाँ, ग्राम पंचायत ने फोड़ दिया तालाब

Seoni 29 May 2025

सिवनी यशो:- केवलारी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत डुंगरिया के सरपंच सचिव ऐसी मनमानी है कि उनकी द्वेष पूर्ण कार्यवाही से कई परिवारों के समक्ष रोजी रोटी का संकट तो खड़ा हो ही गया है सिवनी जिला कलेक्टर के आदेश का भी खुला उल्लघंन करते हुये जल स्रोत का पानी बहा दिया गया है । ग्राम पंचायत के तालाब में सांसद निधि से स्वीकृत 25 लाख रूपये की राशि से ग्राम पंचायत को तालाब में घाट निर्माण कराना है उस निर्माण कार्य के लिये तालाब को खाली करने की जिद में ग्राम पंचायत ने तालाब को फोड़ दिया जबकि यह तालाब निषादराज मछुआ सहकारी समिति देवघाट मझगंवा को दस वर्ष की लीज पर मछली पालन के लिये दिया गया है ।

मछुआ समिति ने तालाब में मछलिया पाली हुई है । मछुआ समिति को बिना सूचना दिये ग्राम पंचायत ने तालाब खाली करने के लिये तालाब फोड़ दिया । तालाब की मछलियाँ पानी के साथ बह गयी तथा पानी कम होने से मर भी गयी है । निषादराज मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों का कहना है कि ग्राम पंचायत की इस मनमानी के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसानी का सामना करना पड़ रहा है । समिति के सदस्यों के परिवारो के समक्ष जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है ।

निषादराज मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों द्वारा बड़ी नुकसानी के पश्चात जिला कलेक्टर, मत्स्य विभाग के अधिकारियों, जनपद पंचायत केवलारी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन देकर न्याय की मांग करते हुये पुलिस चौकी पलारी में आवेदन देकर सरपंच सचिव के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है ।

निषादराज मछुआ सहकारी समिति द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है कि जिला कलेक्टर सिवनी द्वारा समिति को मछली पालन के लिये दिनांक 09 जुलाई 2018 को ग्राम पंचायत डुंगरिया की अनुशंसा पर डुंगरिया मरघट का तालाब दस वर्ष के लिये लीज पर दिया गया है ।
लीज प्रावधानों के अनुसार समिति ने तालाब में मछलियाँ पाली थी परंतु ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने समिति को बिना सूचना दिये 25 मई को तालाब को फोड़ दिया और तालाब में निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित किया है ।

मछुआ सहकारी समिति का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा तालाब फोड़े जाने से तालाब में पली हुई बड़ी बड़ी मछलिया मर गयी और बह गयी जिससे समिति का पूरा व्यापार चौपाट हो गया और समिति से जुडे परिवारो के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है । समिति वालों ने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाने से जिला कलेक्टर सहित समस्त संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है तथा पुलिस में शिकायत सरपंच सचिव पर कार्यवाही निर्धारित करने की मांग की है ।

इनका कहना है कि
मै इसमें कुछ नहीं कर सकता जो भी कार्यवाही करना है जनपद पंचायत केवलारी को इस विषय में कार्यवाही करना चाहिये ।
के एल मरावी
मत्स्य अधिकारी
मत्स्य विभाग विभाग सिवनी

निषादराज सहकारी समिति की शिकायत प्राप्त हुई है जांच टीम गठित कर दी गयी है जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर कार्यवाही की जायेगी ।
प्रांजल पाठक
मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जनपद पंचायत केवलारी

जो भी कार्य हो रहा है नियमानुसार किया जा रहा है । पच्चीस लाख रूपये का निर्माण कार्य संासद निधि मद से किया जा रहा है मछुआ झूठी शिकायत कर रही है । पानी पूरा नहीं बहाया गया है निर्माण कार्य की आवश्यकता अनुसार पानी बहाया गया है ।
श्याम सिंह उईके
सचिव
डुंगरिया ग्राम पंचायत

Wallet (9)

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!