WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

आर एन शुक्ल सेवा निवृत व्याख्याता का स्वर्गवास

 सिवनी यशो- शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सिवनी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग से सेवा निवृत प्रवर श्रेणी व्याख्याता और नेचुरोपैथी चिकित्सक डा. राम नारायण शुक्ल का स्वर्गवास 11 अक्टूबर को मुंबई में हो गया है इनका अंतिम संस्कार छोटे बेटे अनुराग शुक्ल के मुंबई निवास स्थल में किया गया। देवलोक गमन कर चुकी आत्मा की पार्थिव देह को बडे पुत्र अनुपम शुक्ल ने मुखाग्रि दी । श्री शुक्ल महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल सिवनी की सेवानिवृत अपर श्रेणी शिक्षिका श्रीमती अन्नपूर्णा शुक्ल के पति और श्रीमती प्रीति तिवारी, डा वर्षा वरवंडकर, डा अनुपम शुक्ल और अनुराग शुक्ल के पिता और मनोज तिवारी, डा अजित वरवंडकर,श्रीमती स्नेहलता शुक्ल और श्रीमती दीप्ति शुक्ल के ससुर थे ।
आर. एन. के निधन पर सिवनी में उनके स्नेही और परिचितों ने शोक व्यक्त करते हुये देवलोक गमन कर चुकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति की कामना की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!