माचागोरा जल महोत्सव स्थायी रूप से हो इससे पर्यटन बढेगा एवं जिले को पहचान मिलेगी
Chhindwara 20 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- माचागोरा जल महोत्सव (Machagora Water Festival) का पहली बार आयोजन जिला प्रशासन की एक सराहनीय पहल है एवं यह महोत्सव नियमित रूप से होना चाहिये, जिससे पर्यटक वाटर स्पोर्टस का आनन्द ले सके और यह रोजगार का साधन भी हो, माचागोरा जल महोत्सव ने जिले को प्रदेश में एक नई पहचान मिलेगी। उक्त बातें जल महोत्सव का शुभारंभ करते हुये अतिथियों ने कही।
पहले आसमान में उड़ते थे अब जमीन पर चल रहे है: कमलेश शाह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरवाड़ा के विधायक राजा कमलेश शाह ने कहा क पहले में कांग्रेस में था तो हवा में बाते करता था, भाजपा में आया तो जमीन पर बातें कर रहा हंू।
मेरे भाजपा के आने से क्षेत्र में विकास की संभावनायें तेज हुई है, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व सांसद विवेक साहू जिले विकास के लिए तेजी से प्रयास कर रहें हैं। आज हमारा सांसद दिल्ली में है तो रोज हमें संसद एवं मंत्रियों के यहां से क्षेत्र की मांगो को लेकर छिंदवाड़ा का नाम रोज आ रहा है जबकि पहले नाम नहीं आता था।
कैसे बना माचागोरा बांध: रमेश दुबे
पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे (Former MLA Pandit Ramesh Dubey) ने बताया कि माचागोरा डेम (Machhagora Dame) कैसे बना और इसके लिए भाजपा की सरकार (BJP government) में कैसे कैसे प्रयास किये है। अब इन क्षेत्र में हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है और किसान पानी मांगता है।
माचागोरा जल महोत्व से क्षेत्र को एक पहचान मिली है और प्रशासन इसे नियमित रूप से चालू रखे तो यह मनोरंजन एवं रोजगार का स्थायी साधन होगा।
पर्यटको के लिए सुविधायें बने: शेषराव यादव
जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव (District BJP President Sheshrao Yadav) ने कहा कि माचागोरा जल महोत्व नियमित होना चाहिये इस क्षेत्र को पर्यटन के हिसाब से विकसित करे, जिससे ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आ सके। भाजपा नेता लखन वर्मा ने इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन की प्रशंसा की एवं महापौर विक्रम अहाके ने कहा कि छोटा तालाब एवं भरतादेव में भी कार्यक्रम होना चाहिये।
अच्छे व्यवहार से पर्यटन बढेगा: कलेक्टर शीलेन्द सिंह
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह (Collector Shilend Singh) ने कहा कि जल महोत्सव एवं तामिया मेें एडवेन्चर स्पोर्ट से जिले को नई पहचान मिली है, जल महोत्सव पहली बार हो रहा है और यह स्थायी रूप से होगा, पर्यटकों के लिए और सुविधायें बढाने की आावश्यकता है, पर्यटको से अच्छा व्यवहार होगा तो पर्यटन बढेगा।
कार्यक्रम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार, एस.पी अजय पाण्डे, बंटी पटेल अजय सक्सेना, टीकाराम चन्दवंशी, दानसिंह पटेल, विजय पाण्डे, जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियान्ता अशोक कुमार डेहरिया, पर्यटन विभाग के श्री श्रीवास्तव नेता एवं अधिकारी उपस्थित थे।






