छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

विद्या भूमि सीबीएसई स्कूल की 10वी की छात्रा माधवी सूर्यवंशी 97.2 प्रतिशत एव 12वी की

 सारा राजपूत ने 96 प्रतिशत अंक पा कर प्रथम रहे
विद्या भूमि सीबीएसई क्लास 10वी 12वी में फिर अव्वल

Chhindwara 13 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सीबीएसई द्वारा क्लास 10 एवं 12 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट से अग्रणी रहने का सिलसिला बनाए रखा एवं स्कूल की गौरवशाली परंपरा को कायम रखने का इतिहास रचा है।
क्लास 10 में विद्यालय की छात्रा माधवी सूर्यवंशी 97.2% शुभ सूर्यवंशी 97.0 एवं सपन भारती ने 97% हासिल किए। साथ ही सिद्धि मिश्रा, रोहिन घागरे, रितिका मालवीय, शशांक शुक्ला, गार्गी पवार ने 96 %, लतिका उपाध्याय, आयुषी सोलंकी ने 95 %, आशुतोष साहू संस्कार वाडेकर, इशिता तुपकर, आस्था राजपूत, जेहरा बक्शी, मौसमी सूर्यवंशी ने 94%, साहित्य वाघमारे, शुभ वानखेड़े, श्रेष्ठा रोड़े, लक्ष्मी पटले. आर्या मालवी, खुशी राय, तन्वी चौधरी, हसी विश्वकर्मा ने 93 %, हर्षित साहू आस्था माहोरे, दिव्यांश राय मयंक माहोरे, हर्ष सूर्यवंशी, भवानी प्रताप सिंह ने 92त्न. इशिका पाठे, लबीब सारा, सृष्ठि पाठे ने 91% नैतिक तुरकर, रिद्धिमा बंदेवार, नुपूर विश्वकर्मा, शौर्य शर्मा, श्रद्धा विश्वकर्मा ने 90 %, प्रतिशत के साथ सभी ने सफलता हासिल की। 38 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। कम्प्यूटर एप्लिकेशन में सपन भरती., गार्गी पवार एवं आस्था राजपूत ने एवं सोशल साइंस में शुभ सूर्यवंशी ने 100 में 100 अंक अर्जित किए।

क्लास 12 में विद्यालय की छात्रा सारा राजपूत ने 96% हमजा खान एवं तेजस्विनी शेरके ने 95 % एवं रिशिका सिंह राजपूत ने 92.4% हासिल किए। सारा राजपूत ने बिजनेस स्टडी में 100 में से 99 अंक हासिल किए। स्कूल के 11 छात्र छात्राओं संस्कृति दुबे ने 92%, राघव चांडक ने 92.00%, वैभव सूर्यवंशी ने 91.4%, तरंग सूर्यवंशी ने 91.0% आर्जव जैन, संजिता नंदा ने 90.2%, एवं आदित्यराम बघेल ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर साइंस एवं कामर्स एवं आर्टस सभी संकायों में शानदार प्रदर्शन किया।

स्कूल के छात्रों के इस शानदार रिजल्ट पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव, एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. श्रीमती विजया यादव, प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!