मध्यप्रदेशसिवनी

मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 10 वी एवं 12 वीं के प्रवेश पत्र जारी

Bhopal 29 January 2025

भोपाल यशो:- मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च 2025 तक संपन्न करवाई जाएंगी वहीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च 2025 तक चलेंगी।
परीक्षाओ में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों यह बड़ी खबर है कि बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर जारी किये गए हैं। स्टडेंट्स तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन क्रमांक या रोल नंबर दर्ज करना है। इसके साथ ही आप दिया गया दिया गया कैप्चा कोड भरकर सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
एडमिट कार्ड इन स्टेप्स से किया जा सकता है डाउनलोड
एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर “E&amination/ Enrollment forms” लिंक पर क्लिक करें।
अब आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आगे बढऩा है।
इसके बाद जरूरी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करें।
अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

यहाँ बता दें कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए डेट्स की घोषणा पहले ही कर दी गई है। डेटशीट के अनुसार 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च 2025 तक संपन्न करवाई जाएंगी वहीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च 2025 तक चलेंगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!