WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जनकल्याण के लिए समर्पित मप्र का बजट:  वैभव पंवार

मप्र को और समृद्ध करेगा जनकल्याणकारी बजट :  वैभव पंवार

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कुशल मार्गदर्शन और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी के नेतृत्व में तैयार किया गया 2024-25 का बजट आमजन की आकांक्षाओं और आशाओं को पूरा करने वाला जनकल्याणकारी बजट है। यह बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट है जो मध्यप्रदेश को और समृद्ध करेगा। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने मप्र बजट 2024-25 का स्वागत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि यह बड़ी प्रसन्नता की बात है कि युवाओं को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए शिक्षा क्षेत्र में वर्ष 2024-25 में ₹ 52 हजार 682 करोड़ का प्रावधान, खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग के लिये ₹ 586 करोड़ का प्रावधान एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में 3 और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मंदसौर, नीमच एवं सिवनी संचालित करने के लिए मैं पुनः मध्यप्रदेश सरकार का अभिनंदन करता हूँ। शिक्षित युवा जो रोज़गार की तलाश में हैं उनके लिए पुलिस में 7500 एवं शिक्षकों की 11,000 भर्तियाँ तथा शासकीय सेवाओं के परीक्षा आवेदन की फ़ीस कम करने का निर्णय युवाओं के प्रति सरकार की अति संवेदनशीलता दर्शाती है। यह समाज के सभी वर्गों के कल्याण को समाहित करता हुआ एक सर्वांगीण बजट मध्यप्रदेश के चहुंमुखी विकास को नये आयाम देगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन में एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के अंदर भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!