Mon, 19 Oct 2026 | 10:23:43 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

सीलादेही में भीषण आग से 10 हेक्टेयर गेहूं फसल खाक, दो बाइक भी जलीं

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 27, 2026 07:25 pm / Post views : 337

सीलादेही में भीषण आग से 10 हेक्टेयर गेहूं फसल खाक, दो बाइक भी जलीं
शेयर करें:

सीलादेही आगजनी सिवनी

Seoni 27 March 2026

सिवनी यशो:- सीलादेही क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर खेतों में लगी भीषण आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया, लेकिन घटना के बाद भी आग लगने के कारणों को लेकर प्रशासन की स्पष्टता सामने नहीं आ सकी है। लगभग 10 हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, वहीं दो मोटरसाइकिलें भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गईं।

तेज हवा बनी तबाही की वजह, लेकिन रोकथाम के इंतजाम नदारद

तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैली और देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। सवाल यह उठ रहा है कि फसल कटाई के मौसम में आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए क्या पर्याप्त इंतजाम किए गए थे?

दमकल पहुंची, लेकिन देर से नियंत्रण—ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।

नुकसान बड़ा, लेकिन जवाब छोटा—कारणों पर सस्पेंस

पटवारी महेंद्र सरयाम ने प्रारंभिक आकलन में लगभग 10 हेक्टेयर फसल जलने की पुष्टि की है, लेकिन आग लगने के कारणों को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

 किसानों के नुकसान की भरपाई कैसे होगी?

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन किसानों की मेहनत जलकर राख हो गई, उनकी भरपाई कैसे होगी और प्रशासन उनकी मदद के लिए क्या ठोस कदम उठाएगा?

जांच या औपचारिकता?

प्रशासन द्वारा जांच की बात कही जा रही है, लेकिन पूर्व में भी ऐसी घटनाओं में कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता ही देखने को मिली है। ऐसे में किसानों को ठोस राहत और जिम्मेदारी तय होने का इंतजार है।

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-meerut-house-fire-5-dead-including-3-children-40152203.html

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें