मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी के बाहुबली चौक स्थित दुर्गा एजेंसी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग

सिवनी आगजनी घटना से मचा हड़कंप, सुबह 5 बजे लगी आग

Seoni December 17, 2025
सिवनी यशो:- नगर के व्यस्ततम और पाश इलाके बाहुबली चौक में स्थित दुर्गा एजेंसी की एक बड़ी दुकान में बुधवार सुबह लगभग 5 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। इस सिवनी आगजनी घटना में दुर्गा एजेंसी की दुकान को भारी नुकसान हुआ है।

दुर्गा एजेंसी के संचालक अनिल कुमार चकरानी ने बताया कि-

सुबह के समय क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल हो रही थी। लाइट आने के बाद दुकान में लगे इलेक्ट्रॉनिक फ्रीजर उपकरण में स्पार्किंग हुई, जिसके चलते आग भड़क उठी। देखते ही देखते दुकान में रखा दूध, दही, पनीर, आइसक्रीम, दुकान का काउंटर तथा ठंडा रखने वाले उपकरण आग की चपेट में आ गए।

“सिवनी आगजनी घटना में बाहुबली चौक दुर्गा एजेंसी की दुकान में लगी भीषण आग”
सिवनी बाहुबली चौक में दुर्गा एजेंसी की दुकान में भीषण आग | शॉर्ट सर्किट से नुकसान

धुएं और लपटें देख लोगों ने दी सूचना

आग लगने के बाद दुकान से उठते धुएं और लपटों को देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दुकान से कुछ ही दूरी पर पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में खड़े दमकल वाहन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

समय पर कार्रवाई से बचीं आसपास की दुकानें

दुकान संचालक ने बताया कि-

यदि फायर ब्रिगेड को 10 मिनट की भी देरी हो जाती तो आग आसपास की अन्य

दुकानों तक फैल सकती थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया,

जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि पास की दुकानों के ऊपरी हिस्सों में लगे फ्लेक्स और

बोर्ड आंशिक रूप से जल गए,

लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

नगदी व उपकरण जले, नुकसान का आकलन जारी

दुर्गा एजेंसी संचालक के अनुसार दुकान के कैश काउंटर में रखी नगदी,

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और

खाद्य सामग्री भी आग में जल गई है।

फिलहाल कुल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।

साफ-सफाई और जांच के बाद ही वास्तविक नुकसान की जानकारी सामने आ पाएगी।

सिवनी आगजनी घटना में वास्तविक नुकसान का आकलन सफाई के बाद किया जाएगा।

https://www.jagran.com/punjab/bhatinda-a-shopkeeper-was-burnt-alive-in-bathinda-due-to-a-short-circuit-40074916.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!