Seoni 10. September 2026सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को विकासखंड छपारा के ग्राम चमारीखुर्द में जनविश्वास शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के साथ शासन की योजनाओं और लोक सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है।कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने संबंधित विभागों को शिविर की आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित लंबित समस्याओं एवं शिकायतों का पूर्व परीक्षण कर आवश्यक निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित अभिलेख एवं जानकारी के साथ शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मौके पर सुनी जाएंगी आमजन की समस्याएं
जनविश्वास शिविर में आमजन अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। विभागीय अधिकारी मौके पर समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्रवाई करेंगे।जिन प्रकरणों का मौके पर निराकरण संभव नहीं होगा, उनमें समय-सीमा निर्धारित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।