Thu, 22 Oct 2026 | 11:48:17 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कलेक्टर ने खवासा सेवा सहकारी समिति का किया निरीक्षण, खाद-बीज और खाद्यान्न वितरण की समीक्षा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 09, 2026 08:50 pm / Post views : 27

कलेक्टर ने खवासा सेवा सहकारी समिति का किया निरीक्षण, खाद-बीज और खाद्यान्न वितरण की समीक्षा
शेयर करें:

कलेक्टर ने खवासा सेवा सहकारी समिति का किया निरीक्षण, खाद-बीज की समीक्षा

Seoni, 09 October 2026 सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने शुक्रवार को खवासा स्थित सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण, उपलब्ध स्टॉक, खाद-बीज वितरण एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पोर्टल में दर्ज खाद्यान्न के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के साथ खाद्यान्न की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधन को निर्देश दिए कि हितग्राहियों को निर्धारित पात्रता के अनुसार गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पोर्टल में दर्ज जानकारी और वास्तविक स्टॉक में समानता बनी रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। [caption id="attachment_53289" align="alignleft" width="300"]खवासा सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण करतीं कलेक्टर नेहा मीना खवासा सेवा सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न एवं खाद-बीज वितरण की जानकारी लेतीं कलेक्टर नेहा मीना[/caption]

खाद-बीज और KCC वितरण की भी समीक्षा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों को समिति के माध्यम से खाद एवं बीज वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) वितरण और पैक्स सदस्यता की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र किसानों को शासन की योजनाओं एवं सहकारी समिति के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए। किसानों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

NPA ऋणों के निपटान के लिए किसानों को करें जागरूक

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने विभागीय अमले को निर्देश दिए कि किसानों को NPA ऋणों के निपटान और बकाया राशि जमा करने के संबंध में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि समय पर ऋण अदायगी किसानों को KCC सहित अन्य सहकारी सुविधाओं का लाभ निरंतर प्राप्त करने में सहायक होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को ऋण अदायगी के महत्व, उपलब्ध योजनाओं एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी देकर उन्हें समय पर कार्रवाई के लिए प्रेरित किया जाए। कलेक्टर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से भी किसानों को जागरूक करने और NPA ऋणों के निपटान में सहयोग करने की अपील की, ताकि पात्र किसान सहकारी समिति के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं एवं शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-
जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों से सीधा संवाद, हितग्राहियों ने साझा किए सफलता के अनुभव सामाजिक संदेशों और मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समा, रक्तदान व गौ रक्षा का दिया संदेश सिवनी में 24 की जगह 32 वार्ड की मांग, भाजपा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 137 वर्षों से अनवरत रामलीला, किरीट पूजन और मंच पूजन के साथ आज से होगा शुभारंभ https://www.facebook.com/share/p/1Er9HA68MM/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष