Wed, 21 Oct 2026 | 07:24:27 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

खाद संकट पर कांग्रेस का हमला: “किसानों के साथ छल कर रही भाजपा सरकार” — फिरोज खान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 04, 2026 07:40 pm / Post views : 74

खाद संकट पर कांग्रेस का हमला: “किसानों के साथ छल कर रही भाजपा सरकार” — फिरोज खान
शेयर करें:

सिवनी खाद संकट पर कांग्रेस पर भड़की कांग्रेस कहा सरकार का सिस्टम फेल

Seoni 04 June 2026 सिवनी यशो:- जिले में लगातार गहराते खाद संकट को लेकर कांग्रेस नेता फिरोज खान ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर किसानों के हितैषी होने का दावा करती है, जबकि दूसरी ओर किसान खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं।

कई स्थानों पर किसानों के बीच विवाद और मारपीट जैसी स्थिति बन रही है, जो प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है।

खाद के लिए घंटों कतार में खड़े किसान, कई जगह विवाद की स्थिति

फिरोज खान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जिले में यूरिया और डीएपी खाद की भारी कमी बनी हुई है। किसान सुबह से देर रात तक समितियों और वितरण केंद्रों के बाहर कतारों में खड़े हैं, इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा।

कई किसानों की कूपन तिथि निकल जा रही है और उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लगातार इंतजार और अव्यवस्था के कारण किसान बेहोश तक हो रहे हैं।

“कागजों में उपलब्ध खाद, जमीन पर परेशान किसान”

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल कागजों और भाषणों में पर्याप्त खाद उपलब्ध होने का दावा कर रही है, जबकि जमीनी स्थिति पूरी तरह विपरीत है।

खरीफ सीजन के महत्वपूर्ण समय में किसानों को खाद के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जिससे खेती और उत्पादन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

फिरोज खान ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने, धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये और गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपये देने सहित सिंचाई और खाद की पर्याप्त व्यवस्था का वादा किया था,

लेकिन आज किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है। सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में किसान आर्थिक संकट, मानसिक तनाव और प्रशासनिक उपेक्षा का सामना कर रहा है। खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है।

कांग्रेस ने मांगी तत्काल खाद आपूर्ति

कांग्रेस नेता ने मांग की कि जिले में तत्काल पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराया जाए, वितरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए तथा किसानों को बिना परेशान किए पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।

https://kuberbhoomi.com/?p=107892

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष