खाद के लिए भटक रहे किसान, एमपी-किसान पोर्टल और तहसील सत्यापन बना रोड़ा
केवाईसी-ई टोकन के नाम पर दफ्तरों के चक्कर, कलेक्टर तक पहुँची शिकायत
Seoni 30 January 2026
सिवनी यशो:- जिले में खाद की समय पर उपलब्धता न होने से किसान गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। किसान का महत्वपूर्ण समय निकलता जा रहा है, लेकिन एमपी-किसान पोर्टल के माध्यम से की जा रही केवाईसी, ई-टोकन और तहसील स्तरीय सत्यापन प्रक्रिया किसानों के लिए बड़ी बाधा बन गई है।
पटवारी स्तर से किसानों को बताया जा रहा है कि-
खाद प्राप्त करने के लिए पहले बैंक खाते की केवाईसी, उसके बाद ई-टोकन लेना अनिवार्य है।
इसके लिए किसान एमपी-किसान पोर्टल पर आवेदन कर रहे हैं,
लेकिन तहसीलदार द्वारा किए जा रहे सत्यापन में अत्यधिक विलंब के कारण प्रक्रिया अटक गई है।
स्थिति यह है कि किसान रोज़ाना तहसील कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं,
लेकिन न तो सत्यापन समय पर हो पा रहा है और न ही ई-टोकन जारी किए जा रहे हैं।
खाद वितरण केंद्रों पर पहुंचने के बावजूद किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
सिवनी जिले में खाद संकट से खेतों में फसल प्रभावित हो रही है,
जिससे फसल उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ रहा है। सिवनी जिले में खाद संकट से परेशान किसानों ने अब अपनी समस्या ज़िला कलेक्टर महोदय तक पहुंचना शुरू कर दिया है और मांग की है कि-
सत्यापन प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध किया जाए, ताकि समय रहते खाद उपलब्ध हो सके
https://www.tractorjunction.com/agriculture-news/farmers-to-get-fertilizer-through-e-token-system/



