Mon, 19 Oct 2026 | 10:14:00 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

जिले के 81 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण हुई हायरसेकेण्डरी अंग्रेजी परीक्षा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 10, 2026 08:03 pm / Post views : 174

जिले के 81 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण हुई हायरसेकेण्डरी अंग्रेजी परीक्षा
शेयर करें:

Seoni 10 February 2026

सिवनी यशो:- माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायरसेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले के कुल 84 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं 10 फरवरी से 07 मार्च 2026 तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार 10 फरवरी को हायरसेकेण्डरी परीक्षा के अंतर्गत अंग्रेजी विषय की परीक्षा जिले के 81 परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई।

परीक्षा में कुल 9975 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 9876 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 99 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण शून्य रहा।

जिला स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय

जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी ने बताया कि परीक्षा वर्ष 2025-26 के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सिवनी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी के नोडल अधिकारी प्रतिनिधि के रूप में संदीप ठाकुर एवं श्री शिवम यादव (ई-गवर्नेंस सिवनी) तैनात रहे।

जिलास्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण

परीक्षा की निगरानी हेतु गठित जिलास्तरीय दल में एस.एस. कुमरे (जिला शिक्षा अधिकारी), आर.पी. पाटिल (सहायक संचालक), श्रीमती सुनीता ओसवाल (प्राचार्य) एवं श्रीमती प्रतिक्षा मानगडे द्वारा सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय घंसौर, शासकीय कन्या उ.मा.वि. घंसौर, शासकीय उ.मा.वि. भिलाई एवं शासकीय उ.मा.वि. मेहता का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही विकासखण्ड स्तरीय उड़नदस्ता दलों द्वारा अपने-अपने विकासखण्डों के परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया, जहां सभी केन्द्रों पर परीक्षा निर्विघ्न एवं सुचारु रूप से संचालित पाई गई।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष