Wed, 21 Oct 2026 | 04:24:59 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

दिघोरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 18, 2026 08:18 pm / Post views : 28

दिघोरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
शेयर करें:

दिघोरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, मंत्री करण सिंह वर्मा ने सुनीं समस्याएं

Seoni 18. September 2026 सिवनी यशो:- सिवनी विकासखंड के ग्राम दिघोरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शिविर में प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

[caption id="attachment_52039" align="alignleft" width="150"]दिघोरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते मंत्री करण सिंह वर्मा दिघोरी में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा।[/caption]

प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों और आम नागरिकों के जीवन को खुशहाल बनाना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझ रहा है और उनके यथासंभव त्वरित निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को संपत्ति संबंधी अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराने तथा निशुल्क रजिस्ट्री के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई समय पर पूर्ण कराने को कहा।

[caption id="attachment_52040" align="alignright" width="150"]दिघोरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते मंत्री करण सिंह वर्मा दिघोरी में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा।[/caption]

ग्रामीणों से संवाद कर जानी क्षेत्र की जरूरतें

प्रभारी मंत्री ने ग्राम के प्रबुद्धजनों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की आवश्यकताओं, समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों के सुझावों के आधार पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

विधायक दिनेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम आमजन और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं रखने के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी स्थानीय स्तर पर मिल रही है।

[caption id="attachment_52038" align="alignleft" width="150"]दिघोरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते मंत्री करण सिंह वर्मा दिघोरी में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा।[/caption]

मौके पर सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

शिविर में प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा, विधायक दिनेश राय एवं कलेक्टर नेहा मीना ने ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उनमें समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

गुरुरत्नेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन

शिविर के बाद प्रभारी मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने ग्राम दिघोरी स्थित श्री गुरुरत्नेश्वर महादेव मंदिर (गुरुधाम दिघोरी) में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने जिले और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन, पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली शाह सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

उज्जैन में लाखों दीपों से जगमगाया रामघाट, नितिन नवीन बोले—‘आशीर्वाद का दीया’ मोदी के प्रति 140 करोड़ देशवासियों के स्नेह की अभिव्यक्ति

दीपों की रोशनी से जगमगाया सिवनी, 1478 बूथों पर हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’

आज से MP में मकान-प्लॉट की फ्री रजिस्ट्री शुरू, 50 लाख ग्रामीणों को मिलेगा मालिकाना हक

7,400 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी, मेधावी छात्रों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात

https://bulandsoch.com/mukhyamantri-jan-vishwas-abhiyan-bhopal-vishesh-shivira/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष