Tue, 20 Oct 2026 | 02:35:47 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

सिवनी बस स्टैंड में अराजकता पर लगाम के प्रयास तेज

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 06, 2025 10:08 pm / Post views : 302

सिवनी बस स्टैंड में अराजकता पर लगाम के प्रयास तेज
शेयर करें:

 Seoni, 06 December 2025

सिवनी यशो:-  बस स्टैंड क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अराजकता , झगड़ों और अव्यवस्था के कारण यात्रियों में असुरक्षा का माहौल बन गया है। पुलिस गस्ती की कमी और तत्परता न होने के कारण बस स्टैंड परिसर में आए दिन विवाद की स्थितियां निर्मित हो रही हैं। कभी दो गुटों में झगड़ा तो कभी बस टाइमिंग और कमीशन को लेकर चालक–परिचालक और एजेंटों के बीच बहस आम हो चुकी है, जिससे पुलिस की साख पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

शुक्रवार रात लगभग 9 बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्राइवेट बस स्टैंड में बस की टाइमिंग और कमीशन एजेंट के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बस चालक और परिचालक ने बस को यहीं खड़ा कर दिया।

इससे बस में बैठे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा और अपने गंतव्य तक देर से पहुंचने की चिंता से वे परेशान दिखे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस भी लंबे समय तक मूकदर्शक बनी रही।

इसी पृष्ठभूमि में आज पुलिस कंट्रोल रूम में सभी बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य बस स्टैंड से लगातार मिल रही शिकायतों और ऑपरेटरों के बीच झगड़ों को रोकना था।

बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी यातायात तथा

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) मौजूद रहे।

चूंकि विवाद का मुख्य कारण बस परमिट से संबंधित मुद्दे हैं, इसलिए परिवहन विभाग की उपस्थिति आवश्यक मानी गई।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सभी बस ऑपरेटरों को कड़ी हिदायत दी कि—

  • बस स्टैंड में किसी भी प्रकार का विवाद दोबारा न हो

  • परमिट और टाइमिंग को लेकर झगड़ा करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी

  • यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि अव्यवस्था दोहराई गई तो संबंधित ऑपरेटरों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

    https://www.amarujala.com/delhi-ncr/noida/buses-do-not-enter-the-bus-stand-and-picking-up-passengers-on-the-road-causes-traffic-jams-noida-news-c-23-1-lko1064-81960-2025-12-02

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष