Wed, 21 Oct 2026 | 01:05:49 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सिवनी: तीन संतान का बहाना, शिक्षक पर कार्रवाई - लेकिन संकुल में चार ‘तीन संतान वाले’ सुरक्षित!

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 07, 2026 03:44 pm / Post views : 1122

सिवनी: तीन संतान का बहाना, शिक्षक पर कार्रवाई - लेकिन संकुल में चार ‘तीन संतान वाले’ सुरक्षित!
शेयर करें:
Seoni 07 January 2026 
सिवनी यशो  :- जिले के विकासखंड कुरई अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्की खमरिया का संकुल इन दिनों गंभीर प्रशासनिक सवालों के घेरे में है। यहां एक शिक्षक पर तीन संतान नीति के नाम पर दो वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई, जबकि इसी संकुल में चार शिक्षक ऐसे हैं जिनकी तीन संतानें हैं, फिर भी उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।इस कथित भेदभावपूर्ण और चयनात्मक कार्रवाई को लेकर उच्च माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र राव देशमुख ने दिनांक 30 दिसंबर 2025 को कलेक्टर, जिला सिवनी के समक्ष जनसुनवाई आवेदन प्रस्तुत कर न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

“एक ही विद्यालय में दो शिक्षक, दोनों की तीन संतान — एक पर कार्रवाई, दूसरे पर मौन! यह किस नियम का न्याय है?”

सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि इसी विद्यालय में एक अन्य शिक्षक भी हैं जिनकी तीन संतानें हैं, लेकिन उनके विरुद्ध न तो कोई शिकायत दर्ज की गई, न ही वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई हुई। जबकि एक ही विद्यालय, एक ही नियम और एक जैसी स्थिति होने के बावजूद केवल एक शिक्षक को दंडित किया गया। यह स्थिति साफ तौर पर यह सवाल खड़ा करती है कि क्या नियम सभी के लिए समान हैं, या कार्रवाई चयनात्मक और विद्वेषपूर्ण है?

मुख्य आरोप: नीति नहीं, विद्वेष में की गई कार्रवाई

आवेदन में स्पष्ट कहा गया है कि तीन संतान के आधार पर केवल आवेदक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई और दो वेतन वृद्धि रोकने का प्रस्ताव संभागीय कार्यालय भेजा गया। जबकि RTI के माध्यम से प्राप्त जानकारी यह साबित करती है कि संकुल में चार अन्य शिक्षक भी तीन संतान वाले हैं। इसके बावजूद न उनके विरुद्ध कोई प्रस्ताव भेजा गया, न वेतन वृद्धि रोकी गई।

RTI से खुली पूरी परत

सबसे गंभीर तथ्य यह है कि - तीन संतान वाले शिक्षकों की सूची स्वयं संकुल प्राचार्य द्वारा RTI में प्रदान की गई है। इससे यह सवाल उठता है कि- यदि नीति लागू थी, तो केवल एक शिक्षक की तीन संतान पर वेतन वृद्धि रोकना किस आधार पर उचित ठहराया जाएगा? एक पर दंड और अन्य पर मौन क्यों?

आवेदन में दर्ज अन्य गंभीर आरोप

  • शैक्षणिक नुकसान: सत्र 2024-25 में जोगीवाड़ा, कटंगी बंजर व भालीवाड़ा स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई।
  • आदेश की अवहेलना: आयुक्त, भोपाल के निर्देश के बावजूद संकुल में शिक्षकों का संलग्नीकरण समाप्त नहीं किया गया।
  • विषय से खिलवाड़: रसायन शास्त्र के स्थान पर जीव विज्ञान के शिक्षक से वर्षों तक रसायन पढ़वाया गया।
  • क्रमोन्नति रोकी: 24 वर्ष सेवा पूर्ण करने के बावजूद द्वितीय क्रमोन्नति नहीं दी गई, जबकि अन्य सभी शिक्षकों को लाभ मिल चुका है।
  • DA एरियर में भेदभाव: आवेदक का DA एरियर रोका गया, अन्य सभी शिक्षकों को भुगतान हो चुका है।
  • मान्यता शुल्क पर सवाल: माध्यमिक शिक्षा मंडल की मान्यता शुल्क 5 वर्षों से किस मद से दी जा रही है, इसकी जानकारी तक नहीं दी जा रही।
  • जनभागीदारी राशि: बाउंड्री वॉल निर्माण से जुड़ी राशि के बिल-वाउचर RTI में भी नहीं दिए गए।
  • प्रभारियों की जानकारी छिपाई: विभिन्न मदों के प्रभारियों की सूची देने से इनकार।
  • एक खाते पर नियंत्रण: वर्षों से एक ही महिला शिक्षिका के नाम से खाते का संचालन।
  • नियम विरुद्ध नियुक्ति: अंग्रेजी विषय में अप्रशिक्षित नॉन D.Ed/B.Ed अतिथि शिक्षक वर्षों से रखे गए।

प्रशासन के सामने सीधा सवाल

आवेदक का कहना है कि- यह पूरा मामला केवल एक शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण संकुल में प्रशासनिक मनमानी का संकेत देता है। अब निगाहें कलेक्टर पर टिकी हैं कि- क्या तीन संतान नीति के नाम पर हुए इस कथित भेदभाव और अन्य अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होगी, या मामला फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।

यदि तीन संतान नीति लागू करनी थी, तो वह सभी तीन संतान वाले शिक्षकों पर समान रूप से क्यों नहीं लागू की गई? और यदि नीति लागू नहीं थी, तो केवल एक शिक्षक की तीन संतान पर वेतन वृद्धि रोकना किस आधार पर उचित ठहराया जाएगा?

(यह समाचार जनसुनवाई आवेदन, RTI दस्तावेजों एवं उपलब्ध अभिलेखों पर आधारित है।)

https://www.facebook.com/61563041826433/posts/%EF%B8%8F- सिवनी में शिक्षक की तीन संतान के नाम पर वेतन वृद्धि रोके जाने और भेदभाव के आरोप सिवनी में तीन संतान के नाम पर शिक्षक की वेतन वृद्धि रोके जाने का मामला जनसुनवाई में पहुंचा         

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष