Thu, 22 Oct 2026 | 04:21:52 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें

1 करोड़ की चोरी: चंद सेकंड में कार से जेवर भरे बैग गायब, पुलिस का एक्शन भी बेअसर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 06, 2026 09:56 pm / Post views : 275

1 करोड़ की चोरी: चंद सेकंड में कार से जेवर भरे बैग गायब, पुलिस का एक्शन भी बेअसर
शेयर करें:

सिवनी बरघाट चोरी - सराफा व्यापारी की कार से 25 किलो चांदी, 30 तोला सोना और नकदी चोरी। CCTV में कैद वारदात, पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटी।

Seoni 06 April 2026 बरघाट यशो:- जिले के बरघाट कस्बे में शनिवार देर शाम हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। अज्ञात चोरों ने चंद सेकंड में सराफा व्यापारी की कार से जेवर और नकदी से भरे दो बैग पार कर दिए। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

25 किलो चांदी, 30 तोला सोना और लाखों की नकदी चोरी

जानकारी के अनुसार बरघाट बस स्टैंड के पास स्थित सराफा व्यापारी दिलीप महाजन शनिवार रात दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने करीब 25 किलो चांदी, 30 तोला सोना और 2 से 3 लाख रुपये नकद बैग में रखकर कार में रखा था। कुल मिलाकर करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई।

दुकान में ताला लगाते ही चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

व्यापारी जैसे ही कार में बैग रखकर दुकान में ताला लगाने लगे, उसी दौरान चोर मौके पर पहुंचा। कुछ ही सेकंड में कार का दरवाजा खोलकर दोनों बैग उठाए और फरार हो गया। व्यापारी जब वापस लौटे तो कार का दरवाजा खुला देखकर उनके होश उड़ गए।

CCTV में कैद वारदात, बाइक से भागे आरोपी

सिवनी बरघाट चोरी बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक चोर कार से बैग निकालते हुए दिखाई दे रहा है और पास में खड़ी बाइक पर बैठकर अपने साथी के साथ बालाघाट दिशा की ओर फरार हो जाता है।

SP मौके पर पहुंचे, तीन टीमें जांच में जुटीं

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सराफा व्यापारी से चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि सिवनी बरघाट चोरी के आरोपियों की तलाश के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है और आसपास के जिलों से भी संपर्क साधा गया है।

रेकी का शक, हर एंगल से जांच

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सिवनी बरघाट चोरी वारदात को जिस सटीकता से अंजाम दिया गया, उससे पहले से रेकी होने की आशंका है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपियों को व्यापारी की दिनचर्या की जानकारी पहले से तो नहीं थी।

दस्तावेज मांगे, आरोपियों की तलाश जारी

बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश सिंह बैस के अनुसार, व्यापारी से जेवरों के वजन और कीमत से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

बड़ा सवाल: क्या यह सिवनी बरघाट चोरी पूरी प्लानिंग और अंदरूनी जानकारी के आधार पर अंजाम दी गई?

https://www.amarujala.com/video/uttar-pradesh/chandauli/video-police-action-proves-ineffective-viral-video-exposes-reality-of-chandauli-2026-03-27

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष