Thu, 22 Oct 2026 | 08:54:57 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे

जब व्यवस्था सोती रही, तब गांव जाग उठा: बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने श्रमदान से गड्ढामुक्त की सड़क

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 16, 2026 01:02 am / Post views : 54

जब व्यवस्था सोती रही, तब गांव जाग उठा: बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने श्रमदान से गड्ढामुक्त की सड़क
शेयर करें:

ग्रामीणों ने श्रमदान से गड्ढामुक्त की चक्कीखमरिया–सिमरिया सड़क, बच्चों की सुरक्षा के लिए पेश की मिसाल

सिवनी/कुरई यशो  :- प्रशासनिक उदासीनता के बीच कुरई जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चक्कीखमरिया - सिमरिया तक जाने वाले जर्जर मार्ग पर ग्रामीणों ने जनसहभागिता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। वर्षों से गड्ढों में तब्दील इस सड़क की मरम्मत नहीं होने पर किसानों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन ने स्वयं आगे आकर श्रमदान और अपने संसाधनों से सड़क को गड्ढामुक्त कर बच्चों और ग्रामीणों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया। यह मार्ग प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई थी, जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी

जब लंबे समय तक संबंधित विभागों की ओर से सड़क सुधार की कोई पहल नहीं हुई तो चक्कीखमरिया के किसानों ने अपने खर्च पर ट्रैक्टर लगाकर सड़क की मरम्मत शुरू कर दी। इस जनहित अभियान में सिमरिया ग्राम पंचायत की सरपंच ने जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई, जिससे गड्ढों को भरने और सड़क को समतल करने का कार्य तेजी से पूरा किया गया।

स्कूल प्रबंधन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

इस अभियान में सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य विनोद चौरसिया ने आर्थिक सहयोग दिया, जबकि पंडित जवाहरलाल नेहरू हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य अखिलेश तिवारी ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सहयोग किया। चक्कीखमरिया ग्राम पंचायत के सरपंच ने भी अपना निजी ट्रैक्टर उपलब्ध कराकर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

"बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले"

ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि समय पर सड़क की मरम्मत कराते तो उन्हें स्वयं यह जिम्मेदारी नहीं उठानी पड़ती। बच्चों की सुरक्षा और आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गांव ने अपने संसाधनों और श्रम से सड़क को चलने योग्य बनाया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से चक्कीखमरिया–सिमरिया सड़क का शीघ्र स्थायी निर्माण कराने की मांग की है, ताकि हर वर्ष ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े। उनका कहना है कि श्रमदान से फिलहाल समस्या का अस्थायी समाधान हुआ है, लेकिन स्थायी राहत केवल गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण से ही मिल सकती है।
ग्रामीणों का संदेश: "बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले है। जब जिम्मेदार विभाग आगे नहीं आए, तब गांव ने स्वयं जिम्मेदारी निभाई। अब प्रशासन स्थायी समाधान सुनिश्चित करे।"
यह भी पढ़ें - सिवनी पुलिस के 5 निरीक्षक बने डीएसपी, 3 सूबेदार पदोन्नत होकर बने रक्षित निरीक्षक जनसुनवाई में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- नशे के खिलाफ होगी सबसे सख्त कार्रवाई कैबिनेट के बड़े फैसले: प्रदेश के विकास के लिए ₹10,800 करोड़ मंजूर, सिंचाई, शहरी विकास और मूंग खरीदी को मिली बड़ी राहत https://www.tensarcorp.com/resources/articles/what-are-the-different-types-of-road-construction-methods

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें