Wed, 21 Oct 2026 | 09:34:11 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ने किया चौरागढ़ महादेव का साहसिक आध्यात्मिक ट्रेक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 09, 2026 11:40 pm / Post views : 245

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ने किया चौरागढ़ महादेव का साहसिक आध्यात्मिक ट्रेक
शेयर करें:
Chhindwara 09 February 2026 छिंदवाड़ा यशो:-- यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सतपुड़ा इकाई छिंदवाड़ा द्वारा एक दिवसीय महादेव चौरागढ़ आध्यात्मिक साहसिक ट्रेक का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन इकाई चेयरमैन प्रदीप वाल्मीकि ‘सतपुड़ा सिंघम’ एवं सचिव हिमांशु जायसवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर इकाई के उपाध्यक्ष अरविंद भट्ट ने ट्रेकिंग दल के सदस्यों का आपसी परिचय कराया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए दल को उत्साहपूर्वक रवाना किया।

20 किलोमीटर का रात्रिकालीन ट्रेक

ट्रेकिंग दल कुल 20 सदस्यों के साथ रात्रि 08 बजे छिंदवाड़ा से बस द्वारा भूराभगत के लिए रवाना हुआ। ट्रेक का नेतृत्व ट्रेक डायरेक्टर मोहित सूर्यवंशी एवं दीना नाथ पवार ने किया। भूराभगत से चौरागढ़ महादेव तक लगभग 20 किलोमीटर का रात्रिकालीन ट्रेक रात्रि 12 बजे प्रारंभ हुआ, जिसे दल ने पूर्ण अनुशासन और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया।

प्रातः दर्शन कर पूर्ण हुआ ट्रेक

कठिन मार्ग और रात्रिकालीन परिस्थितियों के बीच ट्रेक पूर्ण करते हुए दल प्रातः 05 बजे चौरागढ़ महादेव मंदिर पहुंचा और दर्शन लाभ प्राप्त किया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में आध्यात्मिक चेतना, साहस, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। https://www.saahassamachar.in/carrying-tridents-devotees-set-out-for-chauragarh-mahadev-chants-of-har-har-mahadev-echoed-through-the-satpura-valleys#google_vignette

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष