WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

भारतीय सुरक्षा बलों की मंगलकामना के लिये महामृत्युंजय यज्ञ एवं रुद्राभिषेक.

कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की 25 वीं वर्षगाँठ पर मातृशक्ति संगठन ने किया आयोजन

     सिवनी यशो:- सुरक्षा कवच अभेद्य रहे ऐसी प्रार्थना महाकाल से – मातृशक्ति संगठन सदा से भारत माता की सुरक्षा में मुस्तैद सुरक्षा बलों के जवानों और अधिकारियों के कार्य को अत्यधिक सम्मान देता रहा है। शौर्य का सम्मान राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिवर्ष 26नवंबर को भारत माता की सेवा में तैनात जवानों और मां भारती की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अधिकारियों , जवानों का सम्मान करता है।
     श्रावण मास का पावन काल है, संगठन द्वारा सरहद पर भारत माता की रक्षा करने वाले जवानों ,अधिकारियों का सुरक्षा चक्र बलवान करने हेतु महाकाल प्रभु शिवशंकर जी से विनती करते हुए महायज्ञ का आयोजन किया गया । सिवनी के समस्त देशभक्त सम्माननीय नागरिक बंधु, जनप्रतिनिधि , पुलिस प्रशासन, ब्रम्हकुमारी आश्रम , महाकाल मठ मंदिर समिति सभी ने उपस्थिति हो कर भारतीय सैनिकों का सुरक्षा चक्र सदाअखंड रहे ऐसा मनोगत रखते हुए देश के नाम आहुति समर्पित की। मठ मंदिर का पवित्र प्रांगण मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा। यज्ञ वेदी से उठने वाली धधकती ज्वालाएं मानों भारत मां के द्रोहियों को भस्मीभूत करना चाहती है ऐसा प्रतीत हो रहा था। इस पावन श्रावणी बेला में संगठन के इस देश भक्ति से परिपूर्ण धार्मिक आयोजन में जिले के आस पास छुट्टियों पर आए फौजी भाई भी शामिल हुए जिनका उत्साह देखने लायक था । इस कार्यक्रम का रुद्ब1द्ग प्रसारण किया गया था जिसका एक मात्र उद्देश्य इस मंत्रोपचार के इस महायज्ञ को ड्यूटी पर तैनात फौजी भाई भी देख सकें और हुआ भी कुछ ऐसा ही लाइव जुड़े फौजी भाई अपनी खुशी व्यक्त करते हुए भावुक हुए और ष्द्यद्य करने लगे।
    पूर्ण आहुति के बाद आरती की गई। एवं राष्ट्रगान के साथ समापन पर समस्त श्रद्धालु भाई बहनों को प्रसाद वितरित करते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे लगाए गए एवं तिलक वंदन कर तिरँगे भेंट किये।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!