मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

बरघाट सतगुरु शिवालय में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

हवन-पूजन, गुरु वंदना और विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना की

बरघाट गुरु पूर्णिमा – सतगुरु शिवालय में धूमधाम से मनाई गई , हवन-पूजन और विशाल भंडारा

Seoni 29 July 2026
सिवनी / बरघाट यशो:- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बरघाट स्थित सतगुरु शिवालय में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ विशेष पूजा-अर्चना, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन एवं हवन के साथ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति अर्पित कर देश, प्रदेश एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर गुरु वंदना, भजन-कीर्तन और धार्मिक जयघोषों से गुंजायमान रहा।

बरघाट सतगुरु शिवालय में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हवन-पूजन एवं भंडारा
बरघाट के सतगुरु शिवालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे में शामिल श्रद्धालु।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में सेवा कार्यों में श्रद्धालुओं एवं स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सतगुरु शिवालय में प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर परंपरागत रूप से हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस धार्मिक आयोजन में बरघाट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में नमन कर समाज में सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े :- 

आरक्षण: सामाजिक न्याय की व्यवस्था या नई सामाजिक चुनौती?

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने केंद्र को पत्र, कृषि मंत्री कंषाना का बड़ा आश्वासन

सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार: डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने 2,480 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को दी मंजूरी

बौद्धिक दिव्यांगजनों को मिला कानूनी संरक्षण, कलेक्टर ने वितरित किए विधिक संरक्षकता प्रमाण पत्र

https://www.temple.bishnoism.org/2021/01/lalasar-sathri.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button