धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

जिले में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती

रैली निकालकर दिया अहिंसा परम धर्म का संदेश

जिले में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती - Seoni News

सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में महावीर जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जहां जैन समुदाय के लोगो ने जैन मंदिरों में विशेष पूजन कर णमोकार मंत्र का उच्चारण किया। विपनेश जैन ने बताया की जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विमान चल समारोह निकाले गए। सिवनी जिला मुख्यालय के मुख्य जैन मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिवनी सहित लखनादौन, घंसौर, धनोरा, बरघाट, कुरई, छपारा, केवलारी विकास खंड में भगवान महावीर का चल समारोह निकाला गया।  इन चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया। भगवान महावीर की जगह-जगह आरती उतारी गई तथा पुष्ट वर्ष की गई।

बता दे कि, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महावीर जयंती के पावन पर्व पर जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामीजी का 2623 वां जन्मोत्सव व विमान चल समारोह अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पालकी और रथों में भगवान महावीर की मूर्तियों को विराजमान किया गया। मार्ग में जगह-जगह स्वागत हुआ। जैन समाज के युवा व महिलाएं अपने-अपने निर्धारित ड्रेस कोड पहने हुए थे। पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र धारण किए हुए थे।

सिवनी शहर के प्राचीन जैन मंदिर पहुँचकर केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने जैन धर्मावलंबियों को शुभकानाये दी
ले जाता करुणा के पथ,
भगवान महावीर का रथ..

जिले में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती - Seoni News

विश्व को सत्य, अहिंसा, अस्तेय और अपरिग्रह का मंत्र देने वाले, जैन समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव ‘महावीर जयंती’ पर सिवनी शहर के प्राचीन जैन मंदिर जाकर भगवान महावीर जी को नमन कर जैन धर्मावलंबियों को महावीर जयंती की शुभकामना देने पहुँचे केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह। जैन धर्मावलंबियों ने पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह को मंदिर परिसर का भ्रमण कराकर भगवान महावीर स्वामी जी का पूजन करवाया। जैन धर्मावलंबियों भइयो ने पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह को 150 वर्षों पूर्व निर्माण हुए भगवान के रथ का भी दर्शन करवाया।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button