WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ा

अवैध शराब परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई

ग्राम बीजकवाड़ा में पुलिस नें एक मारुती वैगनार कार सहित 12 नग कार्टूनो में भरी 92 लीटर 325 एम.एल अंग्रेजी शराब कुल कीमती 5,05,515 रुपये किया जप्त

Chhindwara 01 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांण्डे अति. पुलिस अधीक्षक ए.पी. सिंह, के निर्देशन में नव वर्ष के दौरान अवैध शराब तस्करी एवं परिवहन करने वालो के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत अनु. अधि.. पुलिस परासिया जितेन्द्र सिंह जाट के नेतृत्व में थाना प्रभारी उमरेठ द्वारा अपने स्टाफ के साथ दिनांक 01.01.2025 को नव वर्ष के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं कस्बा पेट्रोलिंग के दौरान मारुती सुजकी वैगनार कार क्र. mp 36 c 3956 के चालक दको रोका गया जो चकमा देकर कचराम तरफ भागा जिसका पुलिस द्वारा थाना मोबाईल एवं डायल 100 के पीछा किया गया जो कार चालक ग्राम बीचकवाड़ा में माता मंदीर के सामने मौके अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया कार की तलासी के दौरान कार से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

जानकारी देते हुये बताया गया है कि दिनांक 01.01.2025 को थाना उमरेठ के थाना प्रभारी निरी विजय राव माहोरे अपने स्टाफ उनि. अनिल कुमार उइके, उनि. अंजना मरावी, सउनि. नितेश ठाकुर एवं अन्य थाना स्टाफ के साथ नव वर्ष आगमन में थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं कस्बा पेट्रोलिंग कर रहे थे जो दौरान पेट्रोलिंग के महाराष्ट्रा बैंक तिराहा में एक सफेद रंग की वैगनार कार क्र. mp 36 c 3956 आती दिखी जिसे पुलिस द्वारा हाथ देकर रोकने का प्रयास किया गया जो कार चालक पुलिस को चकमा देकर कार लेकर कचराम तरफ भागा जिसका पुलिस द्वारा पीछा किया गया जो जो कार चालक ग्राम बीचकवाड़ा में माता मंदीर के सामने मौके अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया पुलिस द्वारा मौके पर 02 गवाहो को तलब कर गवाहो के समक्ष कार की तलासी ली गई ।

तलासी के दौरान वैगनार कार क्र. mp 36 c 3956 के डिग्गी में 08 नग खाकी रंग के कार्टुनो में भरी अंग्रेजी शराब तथा कार के बीच की सीट से 04 नग खाकी रंग के कार्टुनो में भरी अंग्रेजी शराब बरामद हुई जो पुलिस द्वारा तलासी पंचनामा तैयार कर कार्टुनो में भरी अंग्रेजी शराब की पृथक पृथक गिनती की गई जो कुल 12 नग खाकी रंग के कार्टुनो में कुल 92 लीटर 325 एम.एल. अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसे मौके पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया मारुती सुजकी वैगनार कार क्र. mp 36 c 3956 के चालक का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से आरोपी के बिरुध्द अप. क्र. 01/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!