डीएनटी डेवलपमेंट फाउंडेशन में मंगल बंजारा को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने
संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्याम नायक ने किया कार्यसमिति का विस्तार, कैलाश नायक बने जिला संयोजक
छिंदवाड़ा: मंगल बंजारा बने डीएनटी डेवलपमेंट फाउंडेशन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
Chhindwara 18 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- डीएनटी डेवलपमेंट फाउंडेशन मध्य प्रदेश ने संगठन को अधिक सक्रिय और गतिशील बनाने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम नायक ने सर्वसम्मति से संगठन में फेरबदल करते हुए विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इसी क्रम में बंजारा समाज के युवा सामाजिक कार्यकर्ता मंगल बंजारा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं कैलाश नायक को संगठन का जिला संयोजक बनाया गया है।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारियों के साथ दोनों पदाधिकारी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने मंगल बंजारा और कैलाश नायक को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़े :-
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत कारीरात में बच्चों को बताया नशे का सच
PM मोदी ने किया छिंदवाड़ा और जुन्नारदेव रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण, 43 करोड़ से बदली तस्वीर
खुशखबरी! इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी
18 साल बाद फिर गूंजी ‘सिवनी लोकसभा वापस दो’ की मांग, परिसीमन की आहट से जिले में बढ़ी सियासी हलचल



