Seoni 24 December 2024
सिवनी यशो:- यलगार वेटरन टेनिस गोल्ड कप का आज शानदार तीसरे दिन शानदार 2 मैच खेले गए । जिसमें पहला मैच सिंघम व एमसीसी गोपालगंज के मध्य खेला गया , टॉस जीतकर गोपालगंज ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पे 67 रन ही बनाया ।प जवाब में सिंघम टीम की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप 43 रनों की रही लेकिन उसके बाद इमरान की शानदार गेंदबाजी से सिंघम टीम पतझड़ के पत्तों को तरह ढह गई । जहां इमरान ने अच्छी गेंदबाजी की बदौलत टीम गोपालगंज को जीत अर्जित कराई, वही टीम गोपालगंज के बॉलर जोएब खान ने भी उतनी ही लाजवाब बॉलिंग 1ओवर में 3 रन देकर लाजवाब विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई ।
इस मैच के मुख्य अतिथि आशीष गोलू सक्सेना व वेटरन संघ के अध्यक्ष इरफान पटेल थे। वहीं इस मैच के इंपायर अरशद हुसैन सम्मी खान रहे। दूसरा मैच एक्स आर्मी एवं यलगार ड्ढ के मध्य खेला गया, एक्स आर्मी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 88 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी यलगार क्च ये मैच 9.2 गेंद में 89 रन बनाकर 8 विकेट से जीत अर्जित की । यलगार क्च टीम से जटाशंकर शुक्ला ने शानदार 20 गेंद में 36 रन बनाए ।वही अरशद हुसैन ने शानदार 29 रन नॉट आउट पारी खेलकर टीम यलगार ड्ढ की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच जटाशंकर शुक्ला रहे वहीं इस मैच के मुख्य अतिथि डुंडा सिवनी थाना प्रभारी किशोर बामनकर एवं लखनवाड़ा थाना प्रभारी सिरामें सर रहे। टूर्नामेंट में कल 4 मैच खेले जाएंगे।




