WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा सरकार के काम, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सोशल मीडिया पर उजागर करें मीडिया कार्यकर्ता*

*भाजपा सरकार के काम, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सोशल मीडिया पर उजागर करें मीडिया कार्यकर्ता
*सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की बैठक में पार्टी नेताओं ने किया कार्यकर्ताओं से आह्वान*
*मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय संयोजक ने किया संबोधित*

भाजपा सरकार के काम, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सोशल मीडिया पर उजागर करें मीडिया कार्यकर्ता* - Seoni News

 

 

  1. भोपाल 18 मई 2023
  2. सोशल मीडिया अपनी बात जनता तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। यह एक ऐसा माध्यम है, जिसमें आम आदमी अपनी बात ठोंककर कहता है। इसी सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार के किये जा रहे कामों की जानकारी नीचे तक पहुंचे यह सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं की जवाबदारी है, इसके साथ ही हमें कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को भी सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक श्री अमित मालवीय ने कही। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ महापुरूषों के चित्रों पर दीप प्रज्जवलन कर हुआ।

    *कांग्रेस दुष्प्रचार करेगी पर हमें अपने काम सोशल मीडिया पर बताना हैः शिवराजसिंह चौहान*

  3. भाजपा सरकार के काम, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सोशल मीडिया पर उजागर करें मीडिया कार्यकर्ता* - Seoni News
  4. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि अपनी बात जनता तक पहुंचाने का सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है। हमारे वीर योद्धा अब यह लड़ाई सोशल मीडिया पर ही लड़ रहे हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आम आदमी भी अपनी बात ठोंककर कहता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा दुष्प्रचार भी बहुत जल्दी नीचे तक पहुंचता है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कहा था बेरोजगारी भत्ता देंगे। सत्ता में आये तो एक सरकारी नौकरी भी नहीं निकाली और हम एक लाख भर्ती करने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने रोजगार दिवस आयोजित किया जाता है, जिसमें ढाई से 3 लाख लोगों को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारे खिलाफ दुष्प्रचार करेगी, लेकिन हमें हमारी सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं सहित हर वर्ग के लिए जो काम किए हैं, उन्हें सीना ठोंककर सोशल मीडिया पर प्रचारित करना है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 15 महीने की सरकार में कमलनाथ ने तो एक धेला भी नहीं दिया। वल्लभ भवन को करप्शन का अड्डा बना दिया था। कलेक्टर एवं एसपी की पोस्टिंग पैसे लेकर होती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का वचनपत्र झूठ का पुलिंदा है, झूठे लोग हमें क्या जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि 18 साल में मध्यप्रदेश कितना बदला है, मध्यप्रदेश में सड़क, बिजली, पानी, इंफास्ट्रेक्चर के जो काम हुए हैं, उनको सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम आप सभी कार्यकर्ताओं का है।

  5. *युवाओं को मिले सोशल मीडिया एवं आईटी में अवसर : मुरलीधर राव*

  6. भाजपा सरकार के काम, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सोशल मीडिया पर उजागर करें मीडिया कार्यकर्ता* - Seoni News
  7. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने कहा कि सोशल मीडिया और आईटी विभाग में उन लोगों की संख्या अधिक होना चाहिए, जिनकी आयु 25 से 35 के बीच हो। श्री राव ने सोशल मीडिया एवं आईटी में युवा एवं महिलाओं की संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बूथ डिजीटलीकरण के काम के लिए प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि 80 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को हमने प्रशिक्षित किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर हमें अपनी बढ़त बनाए रखना है। उन्होंने जिला प्रभारियों के प्रवास पर जोर दिया और कहा कि सोशल मीडिया पर सड़क, बिजली, सिंचाई, प्रधानमंत्री आवास, लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में जन-जन तक सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दें। साथ ही जनता को यह बतायें कि 2003 से पहले के और उसके बाद के प्रदेश में कितना अंतर है। श्री राव ने कहा कि कांग्रेस का मतलब करप्शन और करप्शन का मतलब कांग्रेस, यह बात लोगों को बताना है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण का मतलब भाजपा सरकार है। कांग्रेस ने तो इन योजनाओं को बंद कर दिया था। कांग्रेस को सोशल मीडिया के माध्यम से एक्सपोज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के स्वाभिमान को बढ़ाया है और देश की पहचान तथा मान बढ़ाने का काम भाजपा ने किया है। गवर्नेंस के मामले में भाजपा से बेहतर कोई नहीं है, भविष्य के स्वर्णिम मध्यप्रदेश की संकल्पना हम सोशल मीडिया के माध्यम से करेंगे।
  8. *कार्यकर्ता कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सोशल मीडिया पर उजागर करेंः विष्णुदत्त शर्मा*

भाजपा सरकार के काम, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सोशल मीडिया पर उजागर करें मीडिया कार्यकर्ता* - Seoni News
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ता उत्साह एवं उमंग से भरे हैं और वे निश्चित तौर पर 2023 और 2024 में इतिहास बनाने का काम करेंगे। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जो काम हो रहा है, उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन्हीं के कैबिनेट मंत्री उमंग सिंगार ने दिग्विजय सिंह पर सबसे बड़ा रेत माफिया, भू माफिया एवं शराब माफिया होने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने 15 महीने की सरकार में गरीबों के कल्याण की सारी योजनाओं को बंद कर दिया था। उस समय वरिष्ठ मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा था कि भ्रष्टाचार इतना बढ गया है कि टीआई रेट तय कर रहा है और उसका पैसा उपर तक जाता है। श्री शर्मा ने इस दौरान हुई आयकर विभाग की रेड का जिक्र करते हुए कहा कि यह रेड किसके यहां पड़ी थी, यह प्रदेश की जनता जानना चाहती है। कांग्रेस ने किसानों, युवाओं एवं स्वसहायता समूह की बहनों से झूठ बोला था, लेकिन सरकार बनने पर कोई वादा पूरा नहीं किया। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि संकल्प लेकर जाएं कि 2023-24 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनायेंगे और कांग्रेस के झूठ का जवाब देकर सच को उजागर करेंगे।

  1. *रियल को रील के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं : हितानंद जी*

  2. ­भाजपा सरकार के काम, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सोशल मीडिया पर उजागर करें मीडिया कार्यकर्ता* - Seoni News
    बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि यहां कार्य क्रियान्वयन का है और समय-समय पर काम बदलता रहता है। आज इस बदलाव के दौर में सोशल मीडिया एवं आईटी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सोशल मीडिया पर रील के माध्यम से रियल को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। नवमतदाता जिन्होंने 2003 के पूर्व का मध्यप्रदेश नहीं देखा है और 2003 के बाद भाजपा सरकार गांवों, सड़कों, बिजली आदि का जो विकास किया है, उसे सोशल मीडिया के माध्यम से नीचे तक पहुंचायें। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, उसके द्वारा किये गये कार्यों को भी जन-जन तक पहुंचायें।
  3. *नवमतदाता को 2003 के पहले की स्थिति बतानी होगी : अमित मालवीय*

  4. भाजपा सरकार के काम, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सोशल मीडिया पर उजागर करें मीडिया कार्यकर्ता* - Seoni News
    बैठक को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक एवं पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी श्री अमित मालवीय ने कहा कि पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं को दिग्विजय सरकार की कोई जानकारी नहीं होगी। उस सरकार की कारगुजारियों को नव मतदाताओं के सामने उजागर करना सोशल मीडिया, आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं का काम है। कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम करेगी, लेकिन उसके भ्रम को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के सामने उजागर करना आप सभी का काम है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से बताने एवं इनके द्वारा कितने लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है, इसका भी जिक्र करने की बात कही। श्री मालवीय ने मंडल, विधानसभा, जिला, लोकसभा स्तर पर सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की टोली बनाने पर जोर देते हुए कहा कि वाट्सएप एवं इंस्टाग्राम आदि पर कार्यकर्ताओं की पूर्ण जानकारी होना चाहिए। उन्होंने सभी मोर्चों को भी हर जिले में सोशल मीडिया नेटवर्क तैयार करने का सुझाव दिया। श्री मालवीय ने कहा कि विपक्ष हिन्दू समाज में भेद पैदा करने के लिए भ्रम फैलाएगा, जो उनकी राजनीति का चरित्र है। उनके इन प्रयासों को हमें सोशल मीडिया के माध्यम से असफल करना है। हमें अपनी बात कहनी है, कांग्रेस की बात का जवाब नहीं देना है।
    कार्यक्रम में सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक श्री अभिषेक शर्मा एवं आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक श्री गौरव विश्वकर्मा ने प्रजेंटेशन देकर सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के कार्यो को विस्तार से समझाया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!