13 जनवरी को सिवनी में VB G-RAM-G योजना पर प्रभारी मंत्री करणसिंह वर्मा करेंगे पत्रकार वार्ता
13 जनवरी को सिवनी में VB G-RAM-G योजना पर प्रभारी मंत्री करणसिंह वर्मा करेंगे पत्रकार वार्ता
सिवनी यशो:- केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना
“विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन (VB G-RAM-G)”
को लेकर मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे
सिवनी में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी।
पत्रकार वार्ता जिला भाजपा कार्यालय, बारापत्थर, सिवनी में संपन्न होगी,
जिसे जिले के प्रभारी मंत्री करणसिंह वर्मा जी संबोधित करेंगे।
इस दौरान योजना के उद्देश्यों, रोजगार सृजन एवं आजीविका से जुड़े प्रावधानों पर
विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी,
जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह योजना
ग्रामीण एवं शहरी युवाओं, श्रमिकों और जरूरतमंद वर्ग को
रोजगार एवं स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में
केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है।
पत्रकार वार्ता के पश्चात सह-भोज की भी व्यवस्था रखी गई है।
भाजपा सिवनी द्वारा जिले के समस्त पत्रकार साथियों से
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया गया है।
📅 दिनांक: 13 जनवरी 2026 (मंगलवार)
⏰ समय: दोपहर 12:00 बजे से
📍 स्थान: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, बारापत्थर, सिवनी



