मध्यप्रदेशसिवनी

चिमनाखारी में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल करेंगे बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

बरघाट विधायक कमल मर्सकोले की अध्यक्षता में होगा, कार्यक्रम में सांसद भारती पारधी और विधायक दिनेश राय "मुनमुन" रहेंगे विशिष्ट अतिथि

Seoni 01 November 2025
सिवनी यशो:- बरघाट विकासखंड के ग्राम चिमनाखारी में हर वर्ष की तरह इस बार भी मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय विशाल बैल जोड़ी पट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया है।

इस प्रतियोगिता के दूसरे चक्र के दौरान रविवार, 02 नवंबर को शाम 5 बजे मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बरघाट विधायक कमल मर्सकोले करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सांसद बालाघाट-सिवनी श्रीमती भारती पारधी, और सिवनी विधायक  दिनेश राय ‘मुनमुन, रजनीश ठाकुर -विधायक केवलारी, श्रीमती इमरता साहू नप अध्यक्ष बरघाट, वैभव पंवार प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा म.प्र., ज्ञानचंद सनोडिय़ा, अध्यक्ष नगर पालिका सिवनी, राकेश पाल, – पूर्व विधायक केवलारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

चिमनाखारी पट प्रतियोगिता के प्रथम चक्र का आयोजन शनिवार, 01 नवंबर को संपन्न हुआ, जबकि दूसरे चक्र का समापन रविवार, 02 नवंबर को किया जाएगा

https://www.patrika.com/balaghat-news/the-bull-pair-of-salai-barghat-won-the-first-prize-in-the-kouliwada-pa-7291938

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!