मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
Trending

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

छपारा में विशाल इनामी दंगल में की सहभागिता, गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा में हुए सम्मिलित

Seoni, December 16, 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को बारापत्थर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुई जनसुनवाई में विधानसभा क्षेत्र के दूर-दराज अंचलों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित अनेक आवेदन प्रस्तुत किए। विधायक श्री मुनमुन ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी और अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

पत्रकार स्व. राजेश शिवहरे को दी श्रद्धांजलि

जनसुनवाई के पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन छपारा नगर पहुंचे,

जहां उन्होंने प्रतिष्ठित नागरिक एवं ठेकेदार शिवकुमार शिवहरे के निवास पर उनके ज्येष्ठ भ्राता,

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय  राजेश शिवहरे के गंगा पूजन एवं त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में सहभागिता की।


इस अवसर पर विधायक ने स्वर्गीय राजेश शिवहरे के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

छपारा में बैनगंगा तट पर आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल विधायक दिनेश राय मुनमुन
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने की जनसुनवाई, छपारा में दंगल व महायज्ञ में सहभागिता

गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा में लिया पुण्यलाभ

इसके पश्चात विधायक श्री मुनमुन ने छपारा नगर के पावन बैनगंगा तट पर गायत्री परिवार द्वारा आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा में सहभागिता की।

उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य महाराज श्री के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया

एवं उनके आशीर्वचनों का श्रवण कर पुण्यलाभ अर्जित किया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन छपारा नगर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रतिष्ठित नागरिक एवं ठेकेदार शिवकुमार शिवहरे के निवास पर उनके ज्येष्ठ भ्राता, वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय  राजेश शिवहरे के गंगा पूजन एवं त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में सहभागिता की।
विधायक दिनेश राय मुनमुन छपारा नगर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रतिष्ठित नागरिक एवं ठेकेदार शिवकुमार शिवहरे के निवास पर उनके ज्येष्ठ भ्राता, वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय  राजेश शिवहरे के गंगा पूजन एवं त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में सहभागिता की।

ऐतिहासिक इनामी दंगल में अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक

विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने छपारा नगर के ताकिया वार्ड स्थित सुभाष मैदान में श्री मारुति नंदन व्यायाम शाला के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक विशाल इनामी दंगल में अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

आयोजन समिति द्वारा उनका शाल,

श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी

तथा दंगल में भाग ले रहे पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जनप्रतिनिधि व कुश्ती प्रेमी रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों,

गणमान्य नागरिकों एवं

बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी दर्शकों की उपस्थिति रही,

जिससे आयोजन उत्साह और परंपरा का प्रतीक बना।

https://www.facebook.com/watch/?v=1162355092734799

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!