विधायक रजनीश सिंह ने किया टेल क्षेत्र की नहरों का निरीक्षण
किसानों से सीधा संवाद कर सिंचाई समस्याओं का लिया फीडबैक
Seoni 14 December 2025
सिवनी यशो:- टेल क्षेत्र के अन्नदाताओं को बोनी के समय पानी की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को भीमगढ़ (संजय सरोवर) बांध के टेल क्षेत्र की नहरों का एक दिवसीय दौरा एवं निरीक्षण किया।
यह निरीक्षण तिलवारा दाईं तट नहर (RBC) एवं बाईं तट नहर (TLBC) क्षेत्र में किया गया, जहां विधायक ने नहरों की वर्तमान स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन करने के साथ-साथ किसानों से संवाद कर उनकी व्यावहारिक समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण का निर्धारित कार्यक्रम
अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने
-
प्रातः 10 बजे कुम्हड़ा में नहर का निरीक्षण किया।
-
10:30 बजे जामुनपानी (बगलई) के पास नहर की स्थिति देखी।
-
11 बजे रेलवे स्टेशन खैररांजी के समीप नहर का निरीक्षण किया।
-
11:30 बजे सुनेहरा सोसायटी स्थित धान उपार्जन केंद्र का अवलोकन किया।
इसके पश्चात
-
12 बजे डुंगरिया में नहर का निरीक्षण,
-
12:30 बजे तिंदुआ में टेल क्षेत्र की नहरों का निरीक्षण के साथ-साथ धान खरीदी केंद्र का जायजा लिया गया।
-
दोपहर 1 बजे छींदा टेल जलाशय एवं पद्मावती वेयरहाउस स्थित धान उपार्जन केंद्र छींदा का निरीक्षण किया गया।
किसानों से सीधा संवाद
निरीक्षण के दौरान 1:30 बजे रायखेड़ा में विधायक ने किसानों से सीधा संवाद कर सिंचाई से जुड़ी समस्याएं सुनीं। दौरे का अंतिम चरण दोपहर 2 बजे चेन (अहरवाड़ा) में नहर निरीक्षण के साथ संपन्न हुआ।
अधिकारियों को दिए निर्देश
विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने टेल क्षेत्र में जल आपूर्ति,
नहरों की व्यवस्था एवं किसानों की समस्याओं का मौके पर आकलन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बोनी के समय किसानों को पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी।
किसानों में जगी उम्मीद
विधायक के इस दौरे से क्षेत्र के किसानों में सिंचाई समस्या के शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी है।
किसानों ने भी अपनी समस्याओं को मौके पर सुने जाने पर संतोष व्यक्त किया।
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=2623911641305068&set=a.629064790789773&type=3



2 Comments