मध्यप्रदेशसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शनिधाम में सामुदायिक भवन एवं रैनबसेरा का लोकार्पित किया

वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर के निवास पहुंच मुलाकात की

Seoni 27 May 2025
सिवनी यशो:- मंगलवार 27 मई शनि जयंती पर सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से श्री सिद्ध शनि धाम ट्रस्ट द्वारा भगवान श्री शनिदेव जयंती के पावन अवसर पर पलारी टेकरी (सीलादेही) मे आयोजित भगवान शनिदेव जयंती महोत्सव कार्यक्रम मे विधायक श्री राय ने सहभागिता कर भगवान शनिदेव जी का विधि-विधान से पूजन किया,तथा सभी के लिए मंगल कामनाएं किया।विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शनिधाम में सामुदायिक भवन एवं रैनबसेरा का लोकार्पित किया - Seoni Newsइसके पश्चात विधायक श्री राय के करकमलों से टेकरी मे नवनिर्मित सामुदायिक भवन एवं रैनबसेरा का फीता काट कर लोकार्पण किया गया, तथा अपनी ओर से 501 थालियां एवं 501 ग्लास भेंट किये । इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा आपका शाल श्रीफल से सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके पश्चात विधायक श्री राय ने उपस्थित भक्तजनों के साथ भोजन प्रसाद गृहण किया।विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शनिधाम में सामुदायिक भवन एवं रैनबसेरा का लोकार्पित किया - Seoni Newsइस अवसर श्री सिद्ध शनि धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या मे भक्तजनों की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके अलावा विधायक श्री राय भारतीय जानता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर के निज निवास पहुँचे तथा उनके स्वास्थ संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा उनके स्वस्थ्य जीवन की मंगल कामनाएँ की ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button