मध्यप्रदेशसिवनी

हाईटेक वृक्षारोपण कार्य का विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया शुभारंभ

800 से अधिक फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे हाईटेक प्लांटेशन में

छपारा यशो:- सरकार के द्वारा एक पौधा मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत छपारा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली केकड़ा ग्राम पंचायत में एक हाईटेक प्लांटेशन गांव के मोक्ष धाम में बनाया गया है. जहां करीब 800 से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य यहां रखा गया है. जिसका शुभारंभ शनिवार को सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की उपस्थिति में किया गया. राष्ट्रीय रोजगार गारंटी के तहत इसका कार्य लगभग 10 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है. एसडीओ सौरभ भलावी ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड स्तरीय यह प्लांटेशन केकड़ा ग्राम पंचायत में बनाया गया है. जिसकी देख रेख और तमाम व्यवस्थाएं ग्राम पंचायत की होगी. जहां फलदार वृक्षारोपण लगाए जा रहे हैं. जिनकी सुरक्षा और उनमें पानी की व्यवस्था भी यहां की गई है करीब एक हेक्टर भूमि पर यह फलदार वृक्ष रोपण किया जा रहा है. इस दौरान यहां जनपद पंचायत छपारा और ग्राम पंचायत का अमला भी मौजूद रहा जहां सभी के द्वारा वृक्ष रोपण इस हाईटेक प्लांटेशन में किया गया है. ग्राम पंचायत केकड़ा सरपंच पीतम सिंह सल्लाम, नूर अहमद उपसरपंच. जनपद अध्यक्ष सदम बरकड़े. जनपद सदस्य सुनील झारिया, मंडल अध्यक्ष ओम राजपूत, रामदयाल ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!