मध्यप्रदेशसिवनी

विधायक दल की बैठक में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने की सहभागिता

भोपाल में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया स्वागत एवं अभिनंदन

विधायक दिनेश राय मुनमुन विधायक दल की बैठक में की सहभागिता

Seoni 08 June 2026
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सोमवार 08 जून 2026 को भोपाल स्थित प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में सहभागिता की।

विधायक दिनेश राय मुनमुन विधायक दल की बैठक
भोपाल में आयोजित विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत करते विधायक दिनेश राय मुनमुन।

बैठक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर के विधायक शामिल हुए। इस दौरान विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक में संगठनात्मक विषयों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है तथा जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधि निरंतर सक्रिय हैं।

https://x.com/DrMohanYadav51/status/2063889733433037210?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button