धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

15 से 17 जून तक होगा भव्य श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

नागपुर रोड स्थित ऑरेज सिटी में बनेगा आस्था का नया केंद्र, तीन दिवसीय आयोजन में भजन संध्या, कलश यात्रा और विशाल भंडारा होगा आकर्षण

सिवनी में 15 से 17 जून तक श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

Seoni 08 June 2026
सिवनी यशो:-  जिला मुख्यालय के नागपुर रोड स्थित गुरूकुल स्कूल के सामने ऑरेज सिटी में निर्मित भव्य श्री श्याम मंदिर अब पूर्णता की ओर अग्रसर है। आगामी 15 जून से 17 जून तक यहां भगवान श्री श्याम बाबा एवं भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में सोमवार दोपहर मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के माध्यम से श्री श्याम परिवार समिति ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया।

श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सिवनी 15 से 17 जून तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
नागपुर रोड स्थित ऑरेज सिटी में 15 से 17 जून तक आयोजित होगा श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के मनीष अग्रवाल ने बताया कि विगत दो वर्षों से मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा था, जो अब लगभग पूर्ण हो चुका है।

मंदिर में भगवान श्री श्याम बाबा एवं भगवान शिव परिवार की भव्य एवं दिव्य प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।

13 जून को निकलेगी श्री श्याम मोपेड रैली

नगर एवं जिले के श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा समारोह की जानकारी देने के लिए 13 जून शनिवार को प्राचीन मठ मंदिर से सुबह 9 बजे श्री श्याम मोपेड रैली निकाली जाएगी।

यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर नागपुर रोड स्थित श्री श्याम मंदिर ऑरेज सिटी पहुंचेगी।

प्रथम दिवस : सुंदरकांड और भजन संध्या का आयोजन

समिति ने बताया कि 15 जून को सुबह 8 बजे भगवान गणेश-गौरी पूजन एवं देवी-देवताओं के आव्हान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

इसके बाद प्रतिमाओं का जलाधिवास एवं सुगंधिवास कराया जाएगा। दोपहर में हवन पूजन का क्रम सम्पन्न होगा।

शाम 4 बजे से श्रीराम मंदिर सुंदरकांड समिति शुक्रवारी चौक द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया जाएगा।

इसके बाद प्रतिमाओं का पुष्पाधिवास कराया जाएगा तथा शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा।

भजन संध्या में मोनू अग्रवाल, शैलू अग्रवाल, उमंग शर्मा, साहिल बघेल, सुश्री अनुशिखा अग्रवाल एवं मयंक मयूर बिंदल डोंगरगढ़ अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के दौरान भव्य श्रृंगार एवं श्याम रसोई का आयोजन भी किया जाएगा।

दूसरे दिन निकलेगी विशाल कलश एवं निशान यात्रा

16 जून को सुबह गणेश-गौरी पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। प्रतिमाओं का अन्नाधिवास एवं फलाधिवास कराया जाएगा। दोपहर में हवन पूजन सम्पन्न होगा।

उसी दिन शाम 4 बजे शुक्रवार चौक स्थित श्रीराम मंदिर से विशाल कलश एवं निशान यात्रा निकाली जाएगी।

यात्रा में झांकियां, डीजे एवं गाजे-बाजे विशेष आकर्षण रहेंगे। नगर भ्रमण के बाद यात्रा श्री श्याम मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी।

रात्रि 7 बजे से “जलवा मेरे श्याम का” भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें नजफगढ़ से पधार रहे बंटू भैया एवं नागपुर के श्याम शुभम अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान आलौकिक श्रृंगार, श्याम रसोई एवं महाप्रसाद वितरण भी होगा।

अंतिम दिवस होगा प्राण प्रतिष्ठा और विशाल भंडारा

17 जून को सुबह नित्य देवताओं की पूजा के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसके बाद श्री श्याम बाबा एवं भगवान शिव परिवार का महाभिषेक किया जाएगा।

सुबह 10 बजे शिखर कलश एवं कीर्ति स्तंभ स्थापना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होगी। इसके पश्चात हवन एवं पूर्णाहुति होगी तथा भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।

दोपहर 1 बजे भक्तिमय नृत्य प्रस्तुति एवं दोपहर 2 बजे बाबा का सवामनी भोग एवं प्रसादी अर्पित की जाएगी। शाम 5 बजे से अरदास सिवनी नरेश द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।

इसके बाद दिव्य दरबार, पुष्पवर्षा, पावन ज्योत एवं इत्र वर्षा का आयोजन किया जाएगा। अंत में विशाल भंडारा एवं अमृतमयी श्याम रसोई आयोजित होगी।

श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

श्याम परिवार समिति ने जिलेभर के श्रद्धालुओं से तीन दिवसीय इस भक्तिमय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

पत्रकार वार्ता में मनीष अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, संजय मोदी, प्रतुल अग्रवाल, विशाल ईसरका, शैलेष अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्याम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

https://navbharattimes.indiatimes.com/travel/religious-trip/khatu-shyam-temple-in-jodhpur-rajasthan-devotees-also-come-here-for-prayer/articleshow/111750311.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button