मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाहेल्थ

एमबीबीएस में गोल्ड मेडल हासिल कर डॉ. शिवांशी श्रीवास्तव बनीं युवाओं की प्रेरणा

सौसर की प्रतिभाशाली बेटी ने चिकित्सा शिक्षा में बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

डॉ शिवांशी श्रीवास्तव गोल्ड मेडल – एमबीबीएस में गोल्ड मेडल हासिल कर बनीं प्रेरणा

Chhindwara 08 June 2026
छिंदवाड़ा / पांढुर्णा यशो:- जिले के विकासखंड सौसर की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. शिवांशी श्रीवास्तव ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे सौसर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

देवास स्थित अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एमपीएमस्यू) के दीक्षांत समारोह में डॉ. शिवांशी को औपचारिक रूप से एमबीबीएस की उपाधि प्रदान की गई।

   साथ ही शैक्षणिक सत्र 2020-21 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक माना जा रहा है।

छात्र जीवन से ही रहीं मेधावी

डॉ. शिवांशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सौसर के प्रतिष्ठित सुभाष मॉन्टेसरी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। छात्र जीवन से ही उन्होंने अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम को अपनी सफलता का आधार बनाया।

कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने चिकित्सा शिक्षा में यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया।

परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

डॉ. शिवांशी, श्री गंगाधर श्रीवास्तव एवं श्रीमती अरुणा श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं। उनके पिता रेमंड लिमिटेड में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।

बेटी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

पीजी की तैयारी में जुटीं डॉ. शिवांशी

डॉ. शिवांशी अब चिकित्सा क्षेत्र में और अधिक विशेषज्ञता हासिल करने के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) अध्ययन की तैयारी कर रही हैं।

उनकी उपलब्धि क्षेत्र की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी विद्यार्थी बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है और डॉ. शिवांशी ने इसका उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

https://www.scribd.com/document/895447595/Medal-List

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button