WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने साध्वी माता सुभद्राश्री जी से प्राप्त किया आशीर्वाद

  सिवनी यशो:- मंगलवार दिनांक 16 जुलाई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जैन साध्वी श्री सुभद्राश्री जी म.सा. एवं शुभंकाराश्री जी म.सा. से आशीर्वाद प्राप्त किया। सिवनी विधायक श्री राय नगर के श्वेताम्बर मंदिर पहुंचे। जहां पर महतरा पद विभूषित छ.ग. रत्न शिरोमणी परम पूज्य मनोहर श्री जी म.सा. की सुशिष्याऐं मंडल प्रमुख परम पूज्य श्री सुभद्राश्री जी म.सा. एवं नवकार जपेश्वरी परम पूज्य शुभंकारा श्री जी म.सा.के मनोहर प्रवाह चतुर्मासिक प्रवचन कार्यक्रम मे शामिल हुए, तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सामाजिक जनों द्वारा विधायक श्री राय का शाल, श्रीफल भेंटकर कर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर *सर्वश्री* संजय कुमार मालू , धरम चंद भूरा, प्रवीण चंद मालू , अनिल नाहटा, मनसुखा लोढ़ा , प्रवीण मालू, सुनील मालू, राजा मालू, सुजीत नाहटा, विजय नाहटा, मोहित मालू , धीरज भूरा, वचन नाहटा, भागचंद मालू सहित अनेकों सामाजिक बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!