WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने को तैयार विधायक मुनमुन — शनिधाम और वैष्णोदेवी धाम में होगा भूमिपूजन

मुख्य अतिथि होंगी सांसद श्रीमती भारती पारधी, अध्यक्षता करेंगे विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’

Seoni 04 November 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बहाने का सिलसिला बुधवार 05 November से शुरू होगा। 

सांसद श्रीमती भारती पारधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मुख्य आतिथ्य और विधायक  दिनेश राय ‘मुनमुन’ की अध्यक्षता में क्षेत्र के धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

सिवनी विधानसभा में शनिधाम पलारी टेकरी और वैष्णोदेवी धाम सीलादेही में भूमिपूजन कार्यक्रम
सिवनी विधानसभा भूमिपूजन विकास कार्य

भूमिपूजन के क्रम में सर्वप्रथम सिद्ध शनिधाम पलारी टेकरी में 10 लाख रुपये की लागत से टीन शेड निर्माण तथा वैष्णोदेवी धाम सीलादेही में 15 लाख रुपये की लागत से टीन शेड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सनोडिया, जनपद सदस्य जितेन्द्र बघेल, ग्राम पंचायत सीलादेही की सरपंच श्रीमती रेखा योगेश सनोडिया एवं पंचगण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

विकास के अगले पड़ाव तय — कई ग्रामों को मिली सौगात

विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने बताया कि सिवनी विधानसभा के विकास के लिए शासन द्वारा अनेक निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

इनमें ग्राम भंडारपुर में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण,

कातलबोड़ी में 10 लाख रुपये की लागत से टीन शेड निर्माण,

तथा दिघौरी में 15 लाख रुपये से टीन शेड निर्माण कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा बीझावाडा में 10 लाख रुपये की लागत से कंडीपार मार्ग पर भव्य तोरण द्वार,

बिंझावाढा में 25 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वाल एवं खेल मैदान निर्माण,

लखनवाडा में 15 लाख रुपये की लागत से टीन शेड निर्माण,

तथा लखनवाडा में 10 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट एवं

गार्डन सौंदर्यीकरण के कार्य स्वीकृत किए गए हैं,

जिनका भूमिपूजन आगामी चरणों में किया जाएगा।

“विकास को जनभागीदारी का रूप देंगे” — विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’

विधायक मुनमुन ने कहा कि –

यह सभी कार्य ग्रामीण विकास, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम सिद्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में हर ग्राम में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा

ताकि सिवनी विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के आदर्श विकास मॉडल के रूप में पहचाना जाए।

https://seoni.nic.in/%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!