WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनी

लाड़ली बहना योजना के प्रमाण पत्रों वितरण करने पहुँचे विधायक राकेश पाल सिंह

उगली मण्डल के ग्रामो में बूथ समिति की बैठक करने पहुँचे केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह

उगली यशो:- केवलारी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामो में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ घर घर जाकर प्रमाण पत्र वितरण किए गए। लाडली बहना के प्रमाण पत्र पाकर बहनों द्वारा देश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान को प्रसन्नता के साथ धन्यवाद प्रेषित किया। मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन,उनके स्वास्थ एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु मध्यप्रदेश के लाडले मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रारंभ की गई। केवलारी मुख्यालय में भी विधायक राकेश पाल सिंह ने घर घर जाकर महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की लोक कल्याणकारी योजना लाडली बहना योजना की जानकारी देते हुए चयनित बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मातृशक्ति को समर्पित इस योजना का लाभ अधिक से अधिक बहनों को मिल सके इस हेतु लाडली बहना योजना के आवेदन को आसानी से करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ के सहयोग से बड़ी संख्या में आनलाइन आवेदन किया गया। इस योजना का लाभ हर हितग्राही को मिले इस हेतु केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने अधिकारियों,कर्मचारियों के साथ में भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी बहनों के सहयोग में लगा दिया। जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं ने आवेदन किया जिसने लगभग सभी पत्र बहनों का चयन किया जा चुका है।
केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनेक योजनाओं को जानकारी देते हुए कहा की 2003 के पहले मध्यप्रदेश की जनता को सिर्फ झूठे आश्वासन दिए जाते थे। 2018 के चुनाव में भी कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों में किसान कर्ज माफी और युवाओं को बेरोजगार भत्ता का आश्वासन दिया था। परंतु चुनाव जीतने के बाद भी कांग्रेस ने अपने झूठे वादे को पूरा नहीं कर पाई। परंतु हमारे माननीय मुख्यमंत्री ने हमारे मधयप्रदेश की बहनों के लिए लाडली बहना योजना लाकर महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन,उनके स्वास्थ एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने का काम किया है। जिसकी सराहना पूरे मध्यप्रदेश की बहने कर रही हैं और आगामी चुनाव में। अपने भईया को पुन: मुख्यमंत्री और विधायक राकेश पाल सिंह को पुन: विधायक बनने का आशीर्वाद दे रही हैं। इस कार्यक्रम में केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश पाल सिंह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!