छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

ग्राम पंचायतो को मिले 25 लाख तक के अधिकारी

सिवनी यशो:-सिवनी दिनांक 09.06.2023 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्रीमति निधि सिंह राजपूत द्वारा जिला पंचायत के सभाकक्ष में निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक ली गई जिसमें कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सहायक यंत्री एवं सभी जनपदों के उपयंत्री उपस्थित रहे ।
बैठक में प्रगतिरत निर्मलनीर के कार्यो को 15 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया, पुष्कर धरोहर के कार्य जिनमें केवल सामाग्री भुगतान शेष है उन्हें छोड़कर सभी अपूर्ण कार्यो की पूर्णता प्रमाणपत्र समय सीमा में जारी करने हेतु एवं ऐसे कार्य जिनमें भुगतान शेष है उनकी सूची 3 दिवस में जिला पंचायत को प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया एवं प्रति जनपद पंचायत में एक उत्कृष्ठ तालाब बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये । बैठक में प्रधानमंत्री आवास एवं अपूर्ण कार्यो को आगामी 20 दिनों के अंदर अधिक से अधिक लेबर लगाकर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा प्रति सप्ताह की जाकर निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी द्वारा जिले के समस्त जनपद पंचायतों में पदस्थ उपयंत्री को प्रतिदिन अपने कार्यालय में उपस्थित होकर उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर उपरांत ही फील्ड जाने हेतु आदेशित किया गया ।
म.प्र. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेश क्रमांक 485 दिनांक 20.01.2023 द्वारा ग्राम पंचायतों को नवीन निर्माण कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति के अधिकार की वित्तीय सीमा रूपये 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रूपये कर दी गई है शासन के उक्त निर्देशों से जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच/सचिवों को अवगत कराया जाकर नवीन निर्देशानुसार कार्यवाही हेतु जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!