छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मोहन यादव होंगे प्रदेश के नये मुख्यमंत्री

भोपाल :- भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मोहन यादव को सौंपी है । मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। उनके नाम का प्रस्ताव खुद शिवराज सिंह चौहान ने रखा था। मोहन यादव का नाम सीएम के रूप में काफी चौंकाने वाला है। दरअसल सीएम पद की रेस में शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सामने आया था लेकिन मोहन यादव को सीएम बनाए जान की दूर दूर तक चर्चा नहीं थी ।
मोहन यादव उज्जैन दक्षिण के विधायक और शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी गई।

नरेन्द्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष तथा राजेन्द्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा होंगे उपमुख्यमंत्री

मोहन यादव होंगे प्रदेश के नये मुख्यमंत्री - Seoni News

इसी के साथ ही यह भी घोषणा की गयी है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे तथा राजेन्द्र शुक्ल एवं जगदीश देवड़ा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनाये जायेंगे ।

शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल को दिया अपना इस्तीफा

मोहन यादव होंगे प्रदेश के नये मुख्यमंत्री - Seoni News

विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को एमपी का नया सीएम चुन लिये जाने के पश्चात मध्यप्रदेश के बाद शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button