छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री से मिले सांसद बन्टी साहू

Chhindwara 21 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से व्यक्तिगत मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को सौ दिवसीय सेवा संकल्प पर आधारित बनाई गई स्मारिका भी भेंट की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्मारिका को ध्यान पूर्वक देखा और पढ़ा।

इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के विकास को लेकर चर्चा करते हुए अपनी कुछ मांगें भी रखी। जिसमें प्रमुख रूप से छिंदवाड़ा के विकास के लिये अति-महत्वपूर्ण परियोजना छिंदवाड़ा- नरसिंहपुर- सागर तक रेल्वे लाइन बिछाने की भी माँग की।

सांसद श्री साहू ने बताया कि शुक्रवार को हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माननीय प्रधानमंत्री जी की सादगी से अभिभूत हूँ, उन्होंने मुझे जो मार्गदर्शन दिया वो मेरे लिये संकल्प है ,उन्हीं संकल्पों को पूरा करते हुये जनकल्याण,गऱीब कल्याण एवं छिंदवाडा-पांढुर्णा के विकास के लिये मेरा जीवन समर्पित है। प्रधानमंत्री का अभिनंदन सौंसर के बुनकर भाइयों के हाथों से बने हुए अंग वस्त्र से किया। प्रधानमंत्री को पातालकोट, तामिया की बहनों के हाथों से बनी फूलों की गुलाल एवं महुआ के लड्डू भेंट किये। स्वसहायता समूहों की बहनों के हाथों से बने मिलेट्स के बिस्किट भी भेंट किये।

सांसद ने प्रधानमंत्री को भेंट की स्मारिका

पिछले दिनों प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन 17 सितंबर से पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती 25 दिसंबर तक आयोजित 100 दिवसीय स्वास्थ शिविर की विस्तृत जानकारी एवं स्मारिका भेंट की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!