छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
सांसद बंटी विवेक साहू ने खत्म कराया किसानों का धरना
सांसद ने कलेक्टर को फोन कर किसानों की मांगों का निराकरण करने के लिए कहा, सांसद ने मोक्षधाम के लिए दी 2 लाख की सांसद निधि
Chhindwara 17 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पांढुर्णा जिले के मोहगांव जलाशय के पीडि़त किसान अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर जल संसाधन कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए थे। जिसकी जानकारी मिलते ही सांसद बंटी विवेक साहू ने किसानों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और तत्काल ही कलेक्टर अजय देव षर्मा को फोन कर किसानों की मांगो का षीघ्र निराकरण करने के लिये कहा, साथ ही किसानों को आष्वासन दिया कि वे जल्द ही भोपाल में मंत्री एवं अधिकारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों का निरकरण कराईगे ।
वही किसानों द्वारा उनके गांव में मोक्षधाम की मांग की गई जिसका तत्काल ही निराकरण करते हुए अपनी सांसद निधि से 2 लाख की राशि मोक्षधाम निर्माण के लिये स्वीकृत की । सांसद द्वारा उनकी मांगों को सुनकर शीघ्र निराकरण का आश्वासन मिलने पर किसानों ने उनका धरना खत्म कर दिया ।
उल्लेखनीय है कि मेहगांव जलाशय के गांव नंदवानी, मुगनापार, सरकी खापा और जोबन डेरा के किसान अपनी मांगो को लेकर आए थे। इनमें से बहुत सारी समस्याओं का समाधान प्रशासन ने कर लिया है। किसानों ने बताया कि हमने अपनी मांगों के बिंदु सांसद के सामने रखे। उन्होंने समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कलेक्टर से चर्चा की। कलेक्टर ने हमें बताया कि कुछ चीजें शासन स्तर पर होनी हैं, जैसे कि मुद्रांक शुल्क और हाई लेवल ब्रिज के लिए मंत्री से चर्चा करना पड़ेगा। सांसद द्वारा उनकी मांगो को गम्भीरता पूर्वक लेने एवं मोक्षधाम के लिये तत्काल ही 2 लाख की सांसद निधि देने पर किसानों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।



