छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
सांसद बंटी विवेक साहू को केन्द्र में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
कोयला और खान मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य बने
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा व पांढुर्ना संसदीय क्षेत्र के सांसद बंटी विवेक साहू का केन्द्र सरकार में लगातार ओहदा बढ़ता ही जा रहा है। श्री साहू चुनाव जीतने के बाद से ही जहां छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना जिले में विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से लगातार जनता की सेवा में लगे हुये है वही केन्द्र सरकार में उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ती ही जा रही है। भारत सरकार ने कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय के लिए सलाहकार समिति का गठन किया है। जिसमें सांसद बंटी विवेक साहू को समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है।
कोयला और खान मंत्रालय की परामर्शदात्री की समिति नीतिगत मामलों तथा कार्यक्रमों और योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन एवं परामर्श देती है। मंत्रालय की नीति बनाने में सुझाव देने, बजट प्रावधानों में देश व मंत्रालय के हित में अपना मत रखने, मंत्रालय की नीतियों और कामकाज पर संसद सदस्यों और केंद्रीय मंत्री के बीच अनौपचारिक चर्चा एवं संबंधित विषयों पर परामर्श देने का महत्वपूर्ण कार्य करती है।



