गांधीगंज पंचमुखी हनुमान मंदिर में रामकथा
Chhindwara 08 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- गांधीगंज पंचमुखी हनुमान मंदिर में रामकथा के दूसरे दिन वनवासी कथाकार सुश्री संगीता किशोरी ने कहा कि माता पिता की सेवा भगवान की सेवा के सामान है सभी को माता पिता की सेवा करना चाहिए उन्होने शिव विवाह के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि पति पत्नि का संबंध अटूट होता है उसकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए और हमेशा दूसरों का सम्मान करना चाहिए। भगवान शिव ने भी रामकथा सुनी थी।
सुश्री संगीता किशोरी ने कहा कि जहां कल्याण का काम हो वहां आमंत्रण की जरूरत नहीं पड़ती है। और कल्याण न हो वहां बिना आमंत्रण के नहीं जाना चाहिए। रामकथा में आरएसएस के भजनलाल चोपड़े, सांसद बंटी विवेक साहू, उद्योगपति सुरेश अग्रवाल, गांधीगंज व्यापारी मंडल के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, अशोक संचेती, पूर्व विधायक नत्थनशाह, भरत घई, सभापति बलराम साहू, अन्य जनप्रतिनिधि और श्रद्वालुजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर भजनलाल चोपड़े ने कहा कि आर.एस.एस.द्वारा व्यक्ति का निर्माण किया जाता है। उसी श्रंखला में एकल अभियान द्वारा पंचमुखी शिक्षा के तहत व्यक्ति का निर्माण किया जाता है। रामकथा में एकल अभियान के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।



