छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन मे आयेगा क्रांतिकारी बदलाव – आनंद शर्मा

सुभाष वार्ड की पात्र महिलाओं को योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए


सिवनी 04 जून 2023
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना में 10 जून को पात्र बहनों के खाते मे सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की जायेगी। योजना से बहनों की जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा ने सिवनी नगर के सुभाष वार्ड में बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृत आदेश पत्र आंगनबाडी कार्यकत्र्ता एवं भाजपा कार्यकत्र्ताओं के साथ सोंपते हुये कही ।
श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्म-निर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। इस योजना से न सिर्फ महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा बल्कि बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति भी आएगी। योजना से पात्र बहनों के खातों में प्रतिमाह 1000 रूपये और वर्ष में 12 हजार रूपये अंतरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंशा थी कि बहनों तक स्वीकृति-पत्र पहुँचाया जाए, जिससे मेरी बहनों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े, परेशान न होना पड़े। इसलिए पूरे प्रदेश में आज बहनों तक लाडली बहना योजना के स्वीकृत-पत्र वितरित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला मंत्री डां. अभिजीत चौहान ने कहा कि प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना से सभी बालिकाओं को लखपति बनाने का काम किया गया। स्व-सहायता और अजीविका मिशन योजना से महिला समूहों को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। समूह से जुड़ कर महिलाएँ लघु उद्योग संचालित कर अपने परिवार का पालन कर रही हैं। पढऩे वाले बच्चे, युवा, किसान, व्यापारी, गरीब और हर वर्ग के लोगों के उत्थान और विकास के लिये सरकार काम कर रही है। श्री चौहान ने कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि के लिये यह पत्र आपको प्राप्त हो गया है अन्य कोई आप से अपके कोई दस्तावेज मांगे तो बिना जानकारी के मत देना अनाधिकृत व्यक्ति आपके निजी दस्तावेज लेकर धोखाधड़ी कर सकते है ।
इस अवसर स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाली लाड़ली बहनों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापत किया इस अवसर पर भाजपा विधि एवं कानून विभाग के प्रदेश सह संयोजक अधिवक्ता विनोद सोनी, भाजपा आई टी जिला संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी, भाजपा नेत्री श्रीमती कविता शर्मा, कंचन सोनी, वार्ड अध्यक्ष अंकित चौरसिया, नितिन भार्गव, रूपेश मिश्रा, गोलू शर्मा, हितेश साहू, संतोषी नामदेव, प्रवीण सोनी सहित अनेक भाजपा के कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!